ये 5 फल खाने से आपको एसिडिटी से मिलेगा चुटकियों में आराम

एन्टासिड के जगह पर कौन-कौन-से फल खाने से आपको बार-बार नहीं होगा एसिडिटी का प्रॉबल्म!

Written by Editorial Team | Published : October 13, 2017 5:59 PM IST

1/6

Fruits You Should Eat To Fight Acidity

जब आप उपवास करते हैं अक्सर देर तक पेट खाली रहने के कारण आपको एसिडिटी हो जाती है। ऐसा होने पर टैबलेट या एन्टासिड लेने के जगह पर आप ये फल खा सकते हैं जिससे एसिड का असर पेट में कम हो जाता है और आपको आराम मिलता है। चलिये ये फल कौन-कौन-से है इसके बारे में अगले स्लाइडों में जानते हैं।

2/6

Amla For Acidity Relief

आंवला- खाली पेट सूखा आंवला खाने या ताजा आंवला का जूस एक चम्मच लेने से आपको एसिडिटी से आराम मिल सकता है। क्योंकि इसमें जो केमिकल होता है वह डाइजेशन प्रोसेस को बेहतर बनाता है।  Also Read - क्या सिर्फ मोटे लोगों को ही हाइपरटेंशन होता है?

3/6

Apples For Acidity Relief

सेब- खाने के बाद सेब खाने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है। ये माना जाता है ये एसिड को कम करके पेट में अल्कलाइन पैदा करता है जिससे एसिडिटी से राहत मिलती है।

4/6

Banana For Acidity Relief

केला- केला में पोटाशियम होता है जो एसिड लेवल को कम करने में मदद करता है और पेट को एसिडिटी से हुए नुकसान को ठीक करने में सहायता करता है।  Also Read - बच्चे को बार-बार हो जाता है इंफेक्शन? ये 5 टिप्स आएंगे बेहद काम, घर पर जरूर अपनाएं

5/6

Muskmelon For Acidity Relief

खरबूजा- खरबूजा खाने से पेट का पीएच लेवल कम होता है। साथ ही ये म्यूकस मेमब्रेन को क्षति होने से बचाता है जिससे बार-बार एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है।

6/6

Pear For Acidity Relief

नासपाती- नासपाती में 3.5 से 4.6 पीएच लेवल होता है जिसके कारण ये माना जाता है कि इसमें एसिडिटी का लेवल बहुत कम होता है। इसमें फाइबर और पेक्टिन होता है जो खाना को हजम करने में मदद करता है और एसिडिटी से राहत दिलाने में सहायता करता है। Also Read - क्या थायराड की समस्या आपके बच्चे की पढ़ाई को प्रभावित कर रही है? डॉक्टर से समझें