ये पांच है हेल्दीे लाइफ के टिप्स, 2019 में जरूर करें फॉलो

थोड़े देर को भले ही ये आदतें सुकून दें पर सेहत को होते हैं इनकी वजह से कई नुकसान। अगर आप भी बना रहे हैं 2019 के लिए हेल्थ रिजॉल्यूंशन तो ये हैं वे आदतें जिन्हें छोड़ना आपकी सेहत के लिए होगा अच्छा।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : December 28, 2018, 8:09 PM

ये पांच है हेल्दीे लाइफ के टिप्स, 2019 में जरूर करें फॉलो photo icon1/6

Healthy-habits

नए साल के लिए आप भी जरूर हेल्थ रिजॉल्यूशन बना रहे होंगे। इसके लिए डायट, फि‍टनेस, वर्कआउट की तो लिस्ट बना ही ली होगी। पर इस लिस्ट के साथ एक लिस्ट और बनाएं, जिसमें अब तक रही बुरी आदतें दर्ज हों। क्यों न इस साल उन आदतों को भी छोड़ दे जो अब तक आपको परेशान करती रहीं हैं। थोड़ी देर को भले ही ये आदतेे सुकून दें पर सेहत को होते हैं इनकी वजह से कई नुकसान। अगर आप भी बना रहे हैं 2019 के लिए हेल्थ रिजॉल्यूशन तो ये हैं वे आदतें जिन्हें छोड़ना आपकी सेहत के लिए होगा अच्छा।

ये पांच है हेल्दीे लाइफ के टिप्स, 2019 में जरूर करें फॉलो photo icon2/6

Start-day-with-breakfast

नाश्ते से हो हर दिन की शुरूआत- ब्रेकफास्ट सबसे जरूरी चीज है। इससे दिन भर आपकी एनर्जी बनी रहेगी। चाहे कॉर्नफ्लेक्स हो या 1-2 पराठा, टोस्ट या फिर उबले अंडे, फल और नट्स। किसी के भी साथ दिन की शुरुआत कर सकते हैं। नाश्ते के लिए एक दिन पहले से तैयारी करके रख लें।  Also Read - जानलेवा भी हो सकती है हड्डियों की कमजोरी, जानें ऑस्टियोपोरोसिस के बारे में

ये पांच है हेल्दीे लाइफ के टिप्स, 2019 में जरूर करें फॉलो photo icon3/6

Coffee

चाय-कॉफी की लत छोड़िए- अगर आप कॉफी-चाय पीने के बहुत शौकीन हैं तो इस बार इस आदत को बदल डालिए क्योंकि ये आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। सबसे ज्यादा यह आपकी नींद पर बुरा असर डालती है। चाय-कॉफी की जगह जूस या हर्बल टी पीने की आदत डालिए।

ये पांच है हेल्दीे लाइफ के टिप्स, 2019 में जरूर करें फॉलो photo icon4/6

Family-fun

अपने परिवार को इग्नोर ना करें- आधुनिक जीवनशैली में अधिकतर लोग काम के चक्कर में अपने परिवार को समय देना भूल जाते हैं। परिवार के साथ बिताया गया वक्त सबसे बेहतरीन होता है इसलिए कितने भी बिजी हो, परिवार के लिए टाइम निकालने का वादा करिए। Also Read - प्रेगनेंसी के दौरान इन प्रोडक्ट्स से बनाएं दूरी, जानें क्या है सेफ?

ये पांच है हेल्दीे लाइफ के टिप्स, 2019 में जरूर करें फॉलो photo icon5/6

Limited-use-of-gadgets

गैजेट्स का संतुलित इस्तेमाल – क्या आप जानते हैं कि आपके तनाव, अनिद्रा, आंखों में होने वाली कई समस्याओं की जड़ आपके गैजेट्स हैं। गैजेट और मोबाइल के नशे के जमाने में यही सबसे बड़ा संकल्प होगा। आप पूरी तरह से मोबाइल और ऐप से दूर न हों, लेकिन इस पर खर्च होने वाले समय में कटौती जरूर की जा सकती है। हम आजकल ज्यादातर समय स्क्रीन से ही चिपके रहते हैं। ज्यादातर समय स्क्रीन पर बिताने से ड्राई आई, हेडेक, धुंधला विजन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

ये पांच है हेल्दीे लाइफ के टिप्स, 2019 में जरूर करें फॉलो photo icon6/6

Quit-smoking-hindi

स्मोकिंग को ना कहें- ये शायद आपके लिए सबसे मुश्किल हो, लेकिन स्मोकिंग छोड़ना आपके लिए वाकई बहुत फायदेमंद होगा। भले ही आप इसे स्ट्रेस बस्टर मानते हों, लेकिन यह कैंसर की वजह है। अपनी लाइफ को जान बूझकर मुश्किल बनाने की क्या जरूरत है। स्मोकिंग एकदम से नहीं छोड़ सकते तो पहले इन्हेंा कम कीजिए और फि‍र बंद कर दीजिए।  Also Read - एवरेस्ट पर 6 दिन बाद जिंदा मिला शेरपा, बिना खाना खाए इंसान कितने दिन जीवित रह सकता है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source