hamburger icon
A
Read in English

जीभ पर दिखें ये 4 लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं लिवर खराब होने के संकेत

जब लिवर खराब हो जाता है तो शरीर के अन्य हिस्सों के साथ-साथ जीभ पर भी इसका असर दिखायी देता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: May 11, 2024, 7:01 AM

जीभ पर दिखें ये 4 लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं लिवर खराब होने के संकेत photo icon1/6

जीभ पर लिवर की बीमारी के लक्षण

Liver damage symptoms on Tongue: जीभ हमारे स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बताती है और यही वजह है कि जब भी आप तबियत खराब होने पर डॉक्टर के पास जाते हैं तो डॉक्टर आपकी जीभ की जांच जरूर करते हैं। दरअसल, हमारे शरीर के किसी भी अंग से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर जीभ की सेहत पर भी असर पड़ता है। लिवर, डाइजेस्टिव सिस्टम और अन्य अंगों से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी जीभ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है।

जीभ पर दिखें ये 4 लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं लिवर खराब होने के संकेत photo icon2/6

लिवर डैमेज के लक्षण जो दिखते हैं जीभ पर

लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो शरीर में जमा टॉक्सिंस को साफ करता है और इनके नुकसान से शरीर को सुरक्षित रखता है। साथ ही यह भोजन को पचाने का काम भी करता है। इसीलिए, जब लिवर खराब हो जाता है तो शरीर के अन्य हिस्सों पर भी इसका असर दिखायी देता है। लिवर खराब होने पर जीभ पर जो लक्षण (signs on tongue that indicate liver damage) दिखायी दे सकते हैं उसके बारे में पढ़ें यहा। Also Read - मानसून में फास्ट फूड्स खाना कितना खतरनाक हो सकता है? जानें कौन सी बीमारियों का बन सकता है कारण

जीभ पर दिखें ये 4 लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं लिवर खराब होने के संकेत photo icon3/6

जीभ पर दरारें

अगर जीभ पर दरारें नजर आने लगें तो इसे नजरअंदाज ना करें। यह दरारें लिवर से जुड़ी किसी गम्भीर समस्या या बीमारी का लक्षण हो सकती है।

जीभ पर दिखें ये 4 लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं लिवर खराब होने के संकेत photo icon4/6

जीभ पर ड्राइनेस

अगर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के बाद भी आपकी जीभ बार-बार सूख जाती है तो यह फैटी लिवर डिजिज का एक लक्षण हो सकता है।  Also Read - प्रेग्नेंट महिलाओं को बरसात में इंफेक्शन होने का रहता है ज्यादा खतरा, इस तरह रहें सुरक्षित

जीभ पर दिखें ये 4 लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं लिवर खराब होने के संकेत photo icon5/6

जीभ पर छाले दिखना

जीभ पर छोटे-छोटे दाने और उनमें पानी भरने की समस्या अगर आपको दिखायी दे तो यह लिवर डैमेज का एक संकेत हो सकता है। लिवर जब टॉक्सिंस को ठीक तरीके से साफ नहीं कर पाता तो इससे शरीर में छोटे-छोटे फोड़े या छाले हो सकते हैं।

जीभ पर दिखें ये 4 लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं लिवर खराब होने के संकेत photo icon6/6

जीभ पर पीली परत

ओरल हाइजिन का ख्याल ना रखने के कारण जीभ का रंग पीला पड़ सकता है। लेकिन, रोज अच्छी तरह ब्रश करने और जीभ साफ करने के बाद भी अगर आपकी जीभ का रंग पीला पड़ जाए तो यह लिवर से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है। इसीलिए, डॉक्टर से सम्पर्क करें और जांच कराएं।  Also Read - बाहर से फिट दिख रहे लेकिन अंदर बढ़ रहा फैट, विसरल फैट के बारे में जानना हर किसी के लिए जरूरी