7 लक्षण जो बताते हैं कि आपको ज़रूरत है टेक्नोलॉजी से एक ब्रेक की।

कहीं आपको फोन और सोशल मीडिया का एडिक्शन तो नहीं हो गया ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: January 5, 2017, 8:58 AM

7 लक्षण जो बताते हैं कि आपको ज़रूरत है टेक्नोलॉजी से एक ब्रेक की। photo icon1/8

Technology Addiction Detox Hindi

आज के डिजिटल युग में हम अपने फोन और सोशल मीडिया ऐप्स के ज़रिए एक-दूसरे से लगातार जुड़े हुए हैं। हम अपने फोन के बिना ज़िंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते। लेकिन सवाल यह है कि कैसे पता लगाया जाए कि कहीं टेक्नोलॉजी आपके लिए एडिक्शन या नशे में तब्दील तो नहीं हो गई? तो जब दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जाइए कि आपको ज़रूरत है टेक्नोलॉजी से एक ब्रेक की।

7 लक्षण जो बताते हैं कि आपको ज़रूरत है टेक्नोलॉजी से एक ब्रेक की। photo icon2/8

Using Mobile In Bed Hindi

आप सुबह उठते ही सबसे पहले अपना फोन चेक करते हैं। फेसबुक, स्नैपचैट, व्हाट्सऐप और इंस्ट्राग्राम पर 15 मिनट बिताने के बाद ही आप बिस्तर से हटते हैं।  Also Read - आमतौर पर खाए जाने वाले कौन से फूड्स हैं, जो यूरिक एसिड लेवल को बढ़ाते हैं? कैसे करें कंट्रोल

7 लक्षण जो बताते हैं कि आपको ज़रूरत है टेक्नोलॉजी से एक ब्रेक की। photo icon3/8

Mobile Battery Dropped Hindi

जब आपके फोन की बैटरी कम हो जाती है तो आप बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं। आप आस-पास चार्जर ढ़ूढने लगते हैं, कई बार तो साथ के लोगों से चार्जर मांगकर बस किसी तरह फोन की बैटरी फुल करना चाहते हैं।

7 लक्षण जो बताते हैं कि आपको ज़रूरत है टेक्नोलॉजी से एक ब्रेक की। photo icon4/8

Technology Affecting Memory Hindi

आपको याद नहीं कि आपने पिछली बार एक अच्छी किताब कब पढ़ी थी और वो भी पूरी। मोबाइल में एक साथ कई काम करते रहने की अपनी आदत के कारण आपने यह आर्टिकल भी शायद ही पूरा पढ़ा है।  Also Read - आयुर्वेद विशेषज्ञ ने बताया वात, पित्त व कफ क्या होते हैं और इन्हें संतुलित कैसे रखा जा सकता है।

7 लक्षण जो बताते हैं कि आपको ज़रूरत है टेक्नोलॉजी से एक ब्रेक की। photo icon5/8

Mobile And TV Hindi

टीवी देखते हुए, खाना खाते हुए आप बार-बार अपना मोबाइल या लैपटॉप चेक करते रहते हैं कि कहीं कोई नया मैसेज तो नहीं आया।

7 लक्षण जो बताते हैं कि आपको ज़रूरत है टेक्नोलॉजी से एक ब्रेक की। photo icon6/8

Technology Affecting Relations Hindi

अपने परिवार और दोस्तों के बीच भी आपका ध्यान लगातार आपके फोन की तरफ ही होता है। आपके मां-बाप या बच्चे आपसे बात करते रहते हैं और इस बीच फोन उठाने या किसी को मैसेज करने में आप बिल्कुल देर नहीं करते।  Also Read - गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये स्किन केयर ट्रीटमेंट, फेस पर मिलेगा कमाल का ग्लो

7 लक्षण जो बताते हैं कि आपको ज़रूरत है टेक्नोलॉजी से एक ब्रेक की। photo icon7/8

Mobile Addiction Hindi

जब आपका फोन आपके पास नहीं होता तो आप बेचैन हो जाते हैं। यही नहीं आपको शायद ही याद आए कि आपने पिछली बार फोन के बिना आधा घंटा कब और कैसे बिताया था।

7 लक्षण जो बताते हैं कि आपको ज़रूरत है टेक्नोलॉजी से एक ब्रेक की। photo icon8/8

Technology Affecting Sleep Hindi

भले ही आप कितने भी थके हुए क्यों न हों लेकिन सोने से पहले आप कुछ घंटें सोशल मीडिया पर ज़रूर बिताते हैं।  Also Read - 1 दिन में डायबिटीज के मरीजों को कितने आम खाने चाहिए? खाने से पहले जान लीजिए इसकी सही मात्रा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source