कैंसर और पित्‍त की पथरी सहित इन 10 समस्‍याओं को दूर करने में सहायक है मूंगफली!

क्‍या आप जानते हैं कि हफ्ते में केवल 28.34 ग्राम मूंगफली खाने से पित्‍त पथरी का खतरा 25 फीसदी कम हो सकता है!

Written by Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:50 AM IST

1/11

Mongg Hin

सर्दियों में आग सेंकते हुए या कमरे में रजाई में बैठकर पूरे परिवार के साथ मूंगफली खाने का मजा ही कुछ और होता है। इसमें स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य को लाभ पंहुचाने वाले कई गुण भी होते हैं। यह आयरन, नियासिन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक का अच्छा स्रोत हैं। आइए जानते हैं इसके स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के बारे में।

2/11

Dil Ka Mng

हृदय रोग के जोखिम कम करें- मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स (Monounsaturated fats) और ऑलिक एसिड (oleic acid) जैसे तत्व होते हैं , जो दिल के लिए अच्छे होते हैं। दिल को स्‍वस्‍थ रखने के लिए आप रोजाना एक मुट्ठी मूंगफली खा सकते हैं।  Also Read - योग, आयुर्वेद, पंचकर्म और नेचुरोपैथी से पंतजलि योगपीठ में होता है बीमारियों का इलाज, जानें क्या है ट्रीटमेंट का पूरा प्रोसेस

3/11

Can Mng

कैंसर रोकने में सहायक- मूंगफली में मौजूद बीटा-सिस्‍टेरोल (beta-sisterol) ट्यूमर को बढ़ने से रोकने में सहायक है, जिससे आप कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बच सकते हैं। अध्‍ययन के अनुसार, मूंगफली खाने से कोलोन कैंसर का खतरा भी कम होता है।

4/11

Wight Mng

वजन कम करने में सहायक- इसमें उच्‍च मात्रा में फाइबर होते हैं। मूंगफली खाने से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती और आप कम मात्रा में खाना खाते हैं। इसके अलावा ये ऊर्जा का भी अच्‍छा स्‍त्रोत है।  Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद

5/11

Brainn Mng

यादाश्‍त बढ़ाने में सहायक- मूंगफली में मौजूद विटामिन बी 3 और नियासिन (niacin) यादाश्‍त बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। इसके अलावा मूंगफली में रेजव्रेटरोल (resveratrol) नामक तत्‍व पाया जाता है, जो ब्रेन का ब्‍लड फ्लो 30 फीसदी तक बढ़ा सकता है।

6/11

Dipres Mng

डिप्रेशन से बचाए- ब्रेन में सेरोटोनिन स्राव की कमी डिप्रेशन का कारण है। मूंगफली में पाए जाने वाले ट्रिप्‍टोफान (tryptophan) तत्‍व से सेरोटोनिन जारी होता है, जो डिप्रेशन से लड़ने में मदद करता है।  Also Read - इन 5 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है पपीता, रोजाना खाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां

7/11

Baal Mng

बालों का झड़ना रोके- मूंगफली में विटामिन सी से कोलोजन (collagen) के उत्‍पादन में मदद मिलती है, जो बालों में टिशू (tissues) को एक साथ रखता है। इसमें पाए जाने वाले ओमेगा 3 फैटी एसिड बालों को मजबूत और विकास को बढ़ावा देने में सहाक है।

8/11

Pitt Mng

पित्‍त की पतरी (gallstones) से बचाए- एक अध्‍ययन के अनुसार, हर हफ्ते में केवल एक औंस यानि 28.34 ग्राम मूंगफली खाने से पित्‍त पथरी का खतरा 25 फीसदी तक कम हो सकता है।  Also Read - गर्मियों में रोज खाएं ये 3 ड्राई फ्रूट्स, बढ़ेगी एनर्जी और पेट में नहीं होगी जलन

9/11

Preg Mng

गर्भवती महिलाओं के लिए अच्‍छा- एक अध्‍ययन के अनुसार, गर्भावस्‍था के दौरान महिलाओं द्वारा मूंगफली सहित अन्‍य नट खाने से होने वाले बच्‍चे में एलर्जी रोग जैसे अस्‍थमा का खतरा कम हो सकता है।

10/11

Toxinss Ng

टॉक्सिन्‍स खत्‍म करने में सहायक- मूंगफली में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे आपकी बॉडी से टॉक्सिन्‍स बाहर निकलने में मदद मिलती है और आपके चेहरे पर चमक आती है। इसमें मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई से झुर्रियों को रोकने में सहायता मिलती है।  Also Read - इन 5 फलों को गलत समय पर खाने से हो सकता है पेट खराब, स्वाद के चक्कर में न करें भूल

11/11

Vikas Mng

बच्‍चों के विकास के लिए सही- मूंगफली प्रोटीन का अच्‍छा स्‍त्रोत है। इसके अलावा इसमें अमीनो एसिड (amino acids) पाया जाता है, जो बच्‍चों के विकास को बढ़ावा देने में सहायक है।