कैंसर सहित इन 6 बीमारियों से बचाता है जामुन!

क्या आप जानते हैं कि जामुन खाने से cancer और diabetics जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है!

Written by Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:50 AM IST

1/7

Jamun Jin

जामुन एक स्‍वादिष्‍ट फल होता है, जिसे इंडियन ब्लैकबेरी भी कहते हैं। इस खट्टे-मीठे फल के कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। जामुन में खनिजों की मात्रा अधिक होती है। इसके बीज में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। जामुन में आयरन, विटामिन और फाइबर पाया जाता है। आइए जानते हैं कि इस फल के अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य लाभ क्‍या-क्‍या हैं:

2/7

Ataack Jam

हार्ट डिजीज़ से बचाने में सहायक- जामुन में एलायजिक एसिड (ellagic acid), एंथोसायनिन्‍स (anthocyanins) और एंथोसायनिंद्स (anthocyanidins) जैसे पोषक तत्‍व होते हैं। ये पावरफुल एंटीऑक्‍सीडेंट तत्‍व हार्ट डिजीज़ के लिए जिम्‍मेदार कोलेस्ट्रॉल और प्लैक (plaque) के ऑक्सीकरण (oxidation) को रोकने में सहायक हैं। इसमें पोटेशियम होने के चलते हाइपरटेंशन के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। Also Read - ब्लड शुगर टेस्ट कितने प्रकार के होते हैं?

3/7

Cancer Jam

कैंसर की रोकथाम में सहायक- कई अध्‍ययनों में पाया गया है कि जामुन में कीमोप्रॉटेक्टिव (chemoprotective) गुण होते हैं। जगेतिया जीसी और उनके साथियों के एक अध्ययन के मुताबिक, फ्रूट एक्स्ट्रैक्ट में रेडियोप्रॉटेक्टिव तत्व होते हैं। उन्होंने ये दिखाया कि जामुन के एक्स्ट्रैक्ट ने रेडियेशन को कम किया, ये रेडियेशन फ्री रेडिकल्स पैदा करते हैं जो कैंसर का एक कारण है।

4/7

Dibaties Jam

डायबिटीज के मरीजों के लिए सही- कई पारंपरिक चिकित्सकों द्वारा जामुन का इस्‍तेमाल डायबिटीज के इलाज के लिए किया जाता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्‍स (glycaemic index) कम होता है। एक अध्‍ययन के अनुसार, जामुन डायबिटीज के उपचार के लिए सुरक्षित दवाओं में से एक हो सकती है। एक अन्य अध्ययन के अनुसार, जामुन के बीज ब्‍लड शुगर लेवल को 30 फीसदी तक कम कर सकते हैं।  Also Read - पेशाब में जलन होने पर कौन-से जूस पिएं?

5/7

Feet Wrinkless Jam

इंफेक्‍शन से बचाने में सहायक- जामुन के पत्‍ते, छाल और बीज का इस्‍तेमाल बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन के इलाज के लिए किया जाता है। इसके पेड़ में मैलिक एसिड (malic acid), गैलिक एसिड (gallic acid), ऑक्‍सालिक एसिड (oxalic acid) और टैनिस (tannins) जैसे गुण होते हैं। जामुन में मलेरिया रोधी, जीवाणुरोधी और गैस्‍ट्रोप्रोटेक्टिव (gastroprotective) यौगिक होते हैं।

6/7

Imunity Jay Jam

इम्‍यूनिटी और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक- जामुन में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और विटामिन जैसे पोषक तत्‍व होते हैं, जिनसे इम्‍यूनिटी सिस्‍टम मजबूत होता है और हड्डियों को ताकत मिलती है।  Also Read - गर्मियां आते ही क्यों बढ़ने लगती है आंखों की जलन और उससे कैसे बचाव करें

7/7

Pachhila Jam

पाचन और दांतों के लिए सही- आयुर्वेदिक चिकित्सा में जामुन के पेड़ की पत्तियों का पारंपरिक रूप से दस्त और अल्सर के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। एंटी बैक्टीरियल गुण होने की वजह से इसका ओरल हेल्‍थ प्रॉब्‍लम्‍स के इलाज के लिए दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।