इन 5 कारणों से हो सकती है बवासीर की समस्या, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं गलतियां?

Piles Causes: बवासीर होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके 5 मुख्य कारणों के बारे में -

Written by priya mishra | Published : August 27, 2024 4:09 PM IST

1/6

बवासीर होने के कारण

Piles Causes: पाइल्स या बवासीर की समस्या से आजकल काफी लोग परेशान रहते हैं। इस बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों के गुदे और मलाशय में सूजन आने लगती है। इसकी वजह से व्यक्ति को मल त्यागने में काफी परेशानी होती है। कई बार मल त्याग के दौरान तेज दर्द के साथ रक्तस्राव भी होने लगता है। अगर सही समस्या पर इसका इलाज न किया जाए , तो यह बीमारी धीरे-धीरे गंभीर रूप धारण कर लेती है। इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं। गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण बवासीर की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, लगातार कब्ज की समस्या रहने से भी पाइल्स हो सकती है। तो आइए, डॉ मनीष पालीवाल, सीनियर कंसलटेंट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड हेपेटोलॉजी, पीएसआरआई हॉस्पिटल, नई दिल्ली से जानते हैं कि बवासीर होने के क्या कारण हैं?

2/6

कब्ज के कारण हो सकती है बवासीर की समस्या

बवासीर की सबसे बड़ी वजह कब्ज होती है। कब्ज की वजह से लोगों का पेट साफ नहीं होता है, जिसके कारण मल त्याग के दौरान काफी जोर लगाना पड़ता है। इसकी वजह से मलाशय के निचले हिस्से की नसों में सूजन आ सकती है, जिससे बवासीर की समस्या हो सकती है।  Also Read - सुबह खाली पेट चाय पीने की आदत बन सकती है बवासीर की वजह! डॉक्टरों ने दी चेतावनी

3/6

प्रेग्नेंसी में हो सकती है पाइल्स की समस्या

कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान बवासीर की समस्या हो सकती है। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय का आकार बढ़ता है, जिससे पेट के निचले हिस्से और गुदा क्षेत्र पर दबाव बढ़ता है। इसकी वजह से गुदा के आसपास सूजन हो सकती है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी में हार्मोनल परिवर्तन के कारण भी बवासीर की समस्या हो सकती है।

4/6

लंबे समय तक बैठे रहने के कारण हो सकता है बवासीर

लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने के कारण गुदा क्षेत्र पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे बवासीर की शिकायत हो सकती है। यह स्थिति विशेष रूप से उन लोगों में देखी जाती है, जो ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं। इसके अलावा, लाइफस्टाइल गतिहीन होने के कारण पाइल्स की परेशानी बढ़ सकती है।  Also Read - मल त्यागने में हो रही है परेशानी? इन 5 टिप्स से टॉयलेट सीट पर बैठते ही पेट की गंदगी हो जाएगी बाहर

5/6

भारी वजन उठाने के कारण

कई बार भारी वजन उठाने की वजह से भी पाइल्स की समस्या हो सकती है। दरअसल, भारी वजन उठाने से ब्लैडर और पेल्विक एरिया पर दबाव पड़ता है। इसकी वजह से गुदा के आसपास के हिस्सों में सूजन आ सकती है और दर्द हो सकता है।

6/6

भोजन में फाइबर की कमी

भोजन में फाइबर की कमी भी बवासीर का कारण बन सकती है। दरअसल, फाइबर मल को नरम बनाता है, जिससे मल त्यागते समय परेशानी नहीं होती है। इस समस्या से बचने के लिए अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जियां और साबुत अनाज जैसी फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें।  Also Read - बवासीर का इलाज होगा बिना चीरा लगाए, जानें कैसे?