hamburger icon
A
Read in English

डाइट में शामिल होंगी ये 6 चीजें, तो सर्दियों में नहीं होंगे बीमार

सर्दियों के मौसम में सेहत को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन प्रकृति ने इनसे लड़ने के लिए कई प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाए हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : December 20, 2018, 11:08 AM

डाइट में शामिल होंगी ये 6 चीजें, तो सर्दियों में नहीं होंगे बीमार photo icon1/7

Foos Which Keep U Healthy In Winter 1

कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंडी हवाएं भी चलनी शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना बहुता जरूरी है। सेंहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि हम अपना आहार मौसम के हिसाब से ही लें। ये तो सभी जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में सेहत को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन प्रकृति ने इनसे लड़ने के लिए कई प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाए हैं। जानें, कौन से हैं वे खाद्य पदार्थ जिनके सेवन से आप सर्दी के मौसम में खुद को सेहतमंद रख सकते हैं।

डाइट में शामिल होंगी ये 6 चीजें, तो सर्दियों में नहीं होंगे बीमार photo icon2/7

Foos Which Keep U Healthy In Winter 2

बाजरा- सर्दियों में बाजरे का सेवन बच्चों और बुजुर्गों के लिए काफी फायदेमंद होता है। बाजरे में फाइबर और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कब्ज, गैस से छुटकारा दिलाकर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इतना ही नहीं, बाजरा शरीर को गेंहू से ज्यादा एनर्जी देता है। Also Read - क्या चना दाल खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है? जानें, कौन सी दाल है बेस्ट

डाइट में शामिल होंगी ये 6 चीजें, तो सर्दियों में नहीं होंगे बीमार photo icon3/7

Foos Which Keep U Healthy In Winter 3

खजूर- खजूर में विटामिन ए, बी के अलावा पोटैशियम, मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों में खजूर का सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ मजबूत भी बनाता है। रोजाना 2 खजूर खाने से शरीर में फाइबर की कमी दूर हो जाती है। साथ ही यह खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को भी कंट्रोल में रखता है।

डाइट में शामिल होंगी ये 6 चीजें, तो सर्दियों में नहीं होंगे बीमार photo icon4/7

Foos Which Keep U Healthy In Winter 4

गुड़- गुड़ सर्दियों के मौसम के लिए सबसे फायदेमंद होता है। यह शरीर में खून की कमी को दूर करके इसको साफ करने में भी मदद करता है। गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, मैग्नीशियम, कैल्शियम आदि भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। साथ ही गर्म दूध के साथ गुड़ खाने से वजन भी कम होता है। Also Read - 1 महीने में 5 से 7 किलो वजन घटाना है? डाइटिशियन ने बताया असरदार वेट लॉस प्लान

डाइट में शामिल होंगी ये 6 चीजें, तो सर्दियों में नहीं होंगे बीमार photo icon5/7

Foos Which Keep U Healthy In Winter 5

तिल- तिल की तासीर गर्म होती है, जिस वजह से सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए तिल खाना बहुत जरूरी होता है। तिल में मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

डाइट में शामिल होंगी ये 6 चीजें, तो सर्दियों में नहीं होंगे बीमार photo icon6/7

Foos Which Keep U Healthy In Winter 6

गाजर- सर्दियों में खूब मिलने वाली गाजर में बीटा कैरोटीन होता है। शरीर इसे विटामिन ए में तब्दील कर देता है और यह विटामिन शरीर की प्रतिरोधक प्रणाली के लिए, फेफड़ों को स्वस्थ रखकर सांस की बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार होता है। यह त्वचा पर उम्र के असर को कम करने के लिए भी एक बेहतरीन खाद्य पदार्थ है। Also Read - बारिश में बार-बार चेहरा धोना सही या गलत? जानिए एक्सपर्ट की राय

डाइट में शामिल होंगी ये 6 चीजें, तो सर्दियों में नहीं होंगे बीमार photo icon7/7

Foos Which Keep U Healthy In Winter 7

चुकंदर- चुकंदर में लाभवर्धक फाइटोकेमिकल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो स्वस्थ कोशिकाओं और उनके डीएनए को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं। इनकी वजह से बॉडी की इम्युनिटी भी मजबूत होती है जिससे शरीर को इंफेक्शन आदि से लड़ने में मदद मिलती है।