हार्ट अटैक आने से सप्ताहभर पहले शरीर देता है ये 6 संकेत, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर

Heart Attack Symptoms before 1 Week : हार्ट अटैक आने से कुछ सप्ताह पहले मरीजों को कई तरह के संकेत दिखते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated: September 12, 2024, 11:45 AM

हार्ट अटैक आने से सप्ताहभर पहले शरीर देता है ये 6 संकेत, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर photo icon1/7

हार्ट अटैक आने से 1 वीक पहले के संकेत क्या हैं?

Heart Attack Symptoms before 1 Week : आधुनिक जीवनशैली की वजह से लोगों को कई गंभीर बीमारियां हो रही हैं। इन परेशानियों में हार्ट अटैक आना शामिल है। पहले हार्ट अटैक बुजुर्गों में सबसे अधिक आता था, लेकिन अब युवा वर्ग भी हार्ट अटैक की चपेट में काफी ज्यादा आ रहे हैं। अगर आपको पहले से किसी तरह की हार्ट से जुड़ी बीमारी है, तो इस स्थिति में आपको अधिक सतर्क होने की जरूरत होती है। क्योंकि हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कई तरह के संकेत देता है, जिसमें कुछ सप्ताह पहले भी आपको इसके संकेत दिखते हैं। इस लेख में हम आपको हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में दिखने वाले लक्षणों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं हार्ट अटैक से 1 वीक पहले दिखने वाले लक्षण क्या हैं?

हार्ट अटैक आने से सप्ताहभर पहले शरीर देता है ये 6 संकेत, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर photo icon2/7

सीने के आसपास दबाव महसूस करना

हार्ट अटैक आने से 1 वीक पहले मरीजों को छाती के आसपास काफी ज्यादा परेशानी और दबाव महसूस हो सकता है। इस स्थिति में मरीजों को भारीपन और सीने के आसपास दबाव महसूस हो सकता है। साथ ही कुछ लोगों को सीने में दर्द जैसा भी महसूस होता है।  Also Read - सर्दियों में सबसे ज्यादा क्यों देखे जाते हैं हार्ट अटैक के ये 4 लक्षण, गैस की बीमारी समझ कर न करें इग्नोर

हार्ट अटैक आने से सप्ताहभर पहले शरीर देता है ये 6 संकेत, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर photo icon3/7

बार-बार चक्कर आना

हृदय घात से पहले मरीजों को बार-बार चक्कर आने या फिर भूल जाने की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में सांस फूलना, ब्लड फ्लो की कमी होना जैसे लक्षण दिखते हैं। अगर आपको ऐसे संकेत दिखते हैं, तो ऐसी स्थिति में एक बार डॉक्टर की सलाह लें।

हार्ट अटैक आने से सप्ताहभर पहले शरीर देता है ये 6 संकेत, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर photo icon4/7

सोते समय काफी पसीना आना

हार्ट अटैक आने से कुछ सप्ताह पहले मरीजों के शरीर से काफी ज्यादा पसीना आने लगता है। कई लोग पसीना आने की परेशानी को इग्नोर कर देते हैं, लेकिन अगर आपको बिना वजह काफी ज्यादा पसीना आ रहा है, तो ऐसी स्थिति में एक बार अपने डॉक्टर की मदद लें। ताकि समय पर आपका इलाज हो सके।  Also Read - बच्चों में हार्ट अटैक के ये 5 लक्षण जिन्हें ज्यादातर पेरेंट्स कर देते हैं इग्नोर, जानें कैसे करें पहचान

हार्ट अटैक आने से सप्ताहभर पहले शरीर देता है ये 6 संकेत, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर photo icon5/7

शरीर के कई हिस्सों में होने लगता है दर्द

हार्ट अटैक आने से 1 सप्ताह पहले मरीजों को कई हिस्सों में दर्द होने लगता है। मुख्य रूप से छाती, गर्दन, जबड़ों में दर्द की परेशानी हो सकती है। दरअसल, हार्ट संबंधी किसी तरह की परेशानी होने पर धमनियों में अवरुद्ध उत्पन्न होने लगती है, जिसकी वजह से दर्द की समस्या हो सकती है।

हार्ट अटैक आने से सप्ताहभर पहले शरीर देता है ये 6 संकेत, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर photo icon6/7

बिना वजह हार्टबीट बढ़ जाना

हृदय में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर न होने की वजह से मरीजों का हार्टबीट काफी तेजी से बढ़ने लगता है। अगर आपको हार्ट अटैक आने वाला है या फिर हार्ट से जुड़ी किसी तरह की परेशानी है, तो इस स्थिति में आपको कुछ दिन पहले से ही हार्टबीट तेजी से बढ़ने लगेगा।  Also Read - गर्मियों में इन 5 कारणों से बढ़ता है हार्ट अटैक का सबसे ज्यादा खतरा, ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर

हार्ट अटैक आने से सप्ताहभर पहले शरीर देता है ये 6 संकेत, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर photo icon7/7

काफी ज्यादा थकान महसूस होना

हार्ट अटैक आने से कुछ दिनों पहले मरीजों को बिना वजह काफी ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होती है। उन्हें हल्के फुल्के काम या फिर बिना काम किए ही उन्हें कमजोरी महसूस होती है। इस स्थिति में एक बार आपको डॉक्टर की मदद की जरूरत होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source