स्ट्रोक आने से 7 दिन पहले दिखते हैं ये लक्षण
Early Signs Of A Stroke: स्ट्रोक को ब्रेन अटैक भी कहा जाता है। स्ट्रोक जब आता है, जब दिमाग में पर्याप्त मात्रा में खून की सप्लाई नहीं हो पाती है या ब्रेन में रक्त वाहिका फट जाती है। ऐसे में, मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन और दूसरे पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं, जिसकी वजह से मस्तिष्क काम करना बंद कर देता है। ऐसी स्थिति में अगर तुरंत इलाज ना मिले, तो मरीज की मृत्यु हो सकती है या आजीवन विकलांगता होने का खतरा रहता है। हालांकि, स्ट्रोक कभी भी अचानक से नहीं आता है। स्ट्रोक आने से कुछ दिनों पहले ही शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। आइए, जानते हैं स्ट्रोक आने से 7 दिन पहले किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं (Warning Signs 7 Days Before A Stroke)?