किडनी फेल होने के लक्षण
Early Symptoms Of Kidney Failure: किडनी हमारे शरीर का एक अहम अंग है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है। अगर किडनी में थोड़ी सी भी गड़बड़ी आ जाए, तो इससे शरीर के कई प्रमुख अंग प्रभावित होते हैं। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण किडनी से जुड़ी बीमारियां लोगों में तेजी से बढ़ रही हैं। लेकिन कभी भी किडनी अचानक खराब नहीं होती है। किडनी फेल होने से कुछ दिन पहले शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। यदि सही समय पर इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो किडनी को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको शरीर में दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किडनी फेल होने का संकेत हो सकते हैं।