लंग्स डैमेज होने पर स्किन पर दिखते हैं ये लक्षण
Lung damage symptoms on skin : लंग्स यानी फेफड़े हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। फेफड़ों का सबसे मुख्य कार्य बाहरी वातावरण से हवा लेना और उसमें मौजूद ऑक्सीजन को रक्त में सर्कुलेट करना होता है। इससे शरीर में ब्लड के माध्यम से ऑक्सीजन सभी हिस्सों में फैलती है। इससे शरीर के सभी अंग बेहतर ढंग से कार्य करते हैं। ऐसे में हम कह सकते हैं कि जीवित रहने के लिए फेफड़ों का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी है। अगर फेफड़ों में किसी भी तरह की परेशानी हो जाए, तो यह ऑक्सीजन के प्रवाह पर असर डाल सकती है। फेफड़ों से जुड़ी बीमारी होने पर न सिर्फ खांसी होती है, बल्कि स्किन पर भी कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं। आइए जानते हैं लंग्स में खराबी होने पर स्किन पर दिखने वाले लक्षण क्या हैं?