नाखूनों पर दिखाई देते हैं लिवर डैमेज के ये संकेत
Liver Damage Signs In Nails: लिवर हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकलने का काम करता है। साथ ही, भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन के उत्पादन और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद करता है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण इन दिनों लोगों में लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। अधिकतर लोग लिवर से जुड़े लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसके कारण लिवर डैमेज होने का खतरा रहता है। लिवर डैमेज होने पर शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। इनमें से कुछ लक्षण ऐसे भी हैं, जो आपके नाखूनों पर भी दिखाई दे सकते हैं। आइए, जानते हैं लिवर डैमेज के कौन-कौन से लक्षण नाखूनों पर दिखाई देते हैं –