hamburger icon
A
Read in English

मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी कई अन्य ऑटोइम्यून डिजीज से बचाते हैं ये 5 सुपरफूड्स

एवोकाडो एक बेहरीन सुपरफूड है, जिसके सेवन से आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। इतना ही नहीं, यह ऑटो इम्यून डीजीज से लड़ने में भी मदद करता है। इस फल में विटामिन जैसे के, सी, बी-6 पाएं जाते हैं जो कि अच्छे एंटीऑक्सीडेंट्स हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: May 30, 2019, 10:31 AM

मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी कई अन्य ऑटोइम्यून डिजीज से बचाते हैं ये 5 सुपरफूड्स photo icon1/6

Foods To Fight Autoimmune Diseases 1

इंसान के शरीर में एक सिस्टम होता है, जो हमें बीमारियों और वायरस से बचाता है। सुरक्षित रखता है। इसे इम्यून सिस्टम या प्रतिरक्षा प्रणाली कहते हैं। हालांकि, हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली हमारे शरीर को बचाने के लिए बेहतर तरीके से काम करती है, लेकिन कभी-कभी इम्यून सिस्टम अपना काम करने में असफल हो जाता है। इसी कारण यह खुद को ही नुकसान पहुंचाने लगता है। इस स्थिति में व्यक्ति को ऑटोइम्यून डिजीज हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हमारा इम्यून सिस्टम बाहरी वायरस और अपने खुद की कोशिकाओं में अंतर नहीं कर पाता और अपनी कोशिकाओ को बाहरी समझ कर उन पर हमला करने लगता है। इन डिजीज में टाइप 1 डायबिटीज, रूमेटाइड अर्थराइटिस और मल्टीपल स्केलेरोसिस शामिल हैं। ऐसे में कुछ खाद्य पदार्थ आपको इन डिजीज से बचाने में मदद करते हैं। जानें, कौन से हैं वो खाद्य पदार्थ जो ऑटोइम्यून डिजीज से लड़ने के लिए लाभकारी हैं।

मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी कई अन्य ऑटोइम्यून डिजीज से बचाते हैं ये 5 सुपरफूड्स photo icon2/6

Foods To Fight Autoimmune Diseases 2

अंडा- पोषक तत्वों से भरपूर अंडों के सेवन की सलाह आपको हर किसी ने दी होगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे के सेवन से आप ऑटोइम्यून डिजीज जैसे मल्टीपल स्केलेरोसिस से अपना बचाव कर सकते हैं। इनमें जिंक और आयरन जैसे मिनरल्स पाएं जाते हैं। इसके अलावा विटामिन जैसे ए, डी, ई, और के आदि भी अंडे में मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व एंटी-ऑक्सीडेंट्स का काम करते हैं और इम्यून सिस्टम के कार्य को सुधारने में मदद करते हैं। Also Read - डिप्रेशन के ऐसे 8 संकेत जिन्हें हम आम जिंदगी की समस्याएं समझने लगते हैं

मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी कई अन्य ऑटोइम्यून डिजीज से बचाते हैं ये 5 सुपरफूड्स photo icon3/6

Foods To Fight Autoimmune Diseases 3

मैकाडामिया नट्स- मैकाडामिया नट्स में सोल्यूबल और इनसोल्यूबल फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है। इसके अलावा इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। इनके सेवन से आपकी गट हेल्थ बेहतर रहती है और यह आपके शरीर में क्रोनिक इंफ्लेमेशन को कम करता है। आप इनका सेवन स्नैक्स के तौर पर कर सकते हैं।

मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी कई अन्य ऑटोइम्यून डिजीज से बचाते हैं ये 5 सुपरफूड्स photo icon4/6

Foods To Fight Autoimmune Diseases 4

जड़ों में उगने वाली सब्जियां- जड़ों में उगने वाली सब्जियां जैसे गाजर, मूली, शलजम आदि का सेवन आपको ऑटोइम्यून डिजीज से बचा सकता है। ये सब्जियां आपको इंफ्लेमेशन डिजीज जैसे रूमेटाइड अर्थराइटिस से बचाती हैं। Also Read - WHO के अनुसार 2050 तक तेजी से बढ़ सकते हैं कैंसर के मामले, एक्सपर्ट्स ने जताई महिलाओं के लिए बताया बड़ा खतरा

मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी कई अन्य ऑटोइम्यून डिजीज से बचाते हैं ये 5 सुपरफूड्स photo icon5/6

Foods To Fight Autoimmune Diseases 5

नारियल- इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इनमें एंटी-बैक्टीरियल और एटी-ऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को फिर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं और ऑटोइम्यून डिजीज से लड़ने में मदद करते हैं। इसके लिए आप नारियल पानी और नारियल के दूध का भी सेवन कर सकते हैं।

मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी कई अन्य ऑटोइम्यून डिजीज से बचाते हैं ये 5 सुपरफूड्स photo icon6/6

Foods To Fight Autoimmune Diseases 6

एवोकाडो- एवोकाडो एक बेहरीन सुपरफूड है, जिसके सेवन से आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। इतना ही नहीं, यह ऑटो इम्यून डीजीज से लड़ने में भी मदद करता है। इस फल में विटामिन जैसे के, सी, बी-6 पाएं जाते हैं जो कि अच्छे एंटीऑक्सीडेंट्स हैं। Also Read - मां और बच्चे की अच्छी सेहत के लिए प्रेगनेंसी की प्लानिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखें?