लिवर डैमेज होने पर रात के समय दिखाई देते हैं ये 5 संकेत, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

Liver Damage Symptoms At Night: लिवर डैमेज होने पर इसके कुछ लक्षण रात के समय नजर आते हैं। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Updated : September 4, 2024 1:39 PM IST

1/6

रात में दिखाई देते हैं लिवर डैमेज होने के 5 संकेत

Liver Damage Signs At Night: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकलने का काम करता है। साथ ही, भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन के उत्पादन, रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और शरीर में ऊर्जा को स्टोर करने में भी मदद करता है। लिवर में थोड़ी भी गड़बड़ी होने पर शरीर के कई प्रमुख अंग प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर का स्वस्थ रहना जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर से जुड़ी समस्याएं लोगों में तेजी बढ़ रही हैं। लिवर में खराबी होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण ऐसे भी हैं, जो आमतौर पर रात के समय नजर आते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको रात के समय महसूस होने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिवर डैमेज का संकेत हो सकते हैं (Liver Related Symptoms In Night)। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से -

2/6

रात के समय शरीर में खुजली होना - Itching At Night

रात को सोते के समय बार-बार त्वचा में खुजली होना लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है, तो रक्त में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। इसकी वजह से त्वचा में खुजली हो सकती है। अगर आपको ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर की मदद लें।  Also Read - लिवर खराब कब और कैसे होता है? जानें Liver Damage से जुड़ी सारी जरूरी जानकारियां

3/6

पैर व टखनों में सूजन होना - Swelling In Legs And Feet

लिवर में खराबी होने पर पैर और टखनों में सूजन की समस्या हो सकती है। साथ ही, उस हिस्से में दर्द भी हो सकता है। खासतौर पर, इस तरह के लक्षण रात के समय अधिक स्पष्ट हो जाते हैं, जब शरीर आराम की स्थिति में होता है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

4/6

जी मिचलाना और उल्टी - Nausea And Vomiting

अगर आपको रात के समय उल्टी और जी मिचलाने जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो इस तरह के संकेतों को नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। अगर आपको रोजाना ऐसा महसूस होता है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाएं।  Also Read - लिवर में खराबी के शुरुआती संकेत क्या हैं? इन 5 लक्षणों को 90 फीसदी लोग कर देते हैं नजरअंदाज

5/6

थकान और कमजोरी महसूस होना - Feeling Tired And Weakness

रात में अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, लिवर खराब होने पर शरीर में टॉक्सिन्स का जमाव होने लगता है, जिससे थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

6/6

पेशाब के रंग में बदलाव - Change In Urine Color

पेशाब का रंग बदलना भी लिवर डैमेज की ओर इशारा कर सकता है। दरअसल, जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं करता है, तो शरीर में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे पेशाब का रंग गहरा पीला हो जाता है। अगर आपको भी ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं, तो तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।  Also Read - कितनी शराब पीने से लिवर खराब होता है? जानें थोड़ी-सी मात्रा भी लिवर को कैसे पहुंचाती है नुकसान