90 फीसदी तक लिवर खराब होने के बाद दिखाई देते हैं ये लक्षण
Warning Signs Of Liver Damage: लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है। यह शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकालने के काम करता है। साथ ही, कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए भी जिम्मेदार होता है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। जब लिवर अपना काम सही ढंग से नहीं कर पाता है, तो इससे शरीर के कई प्रमुख अंग प्रभावित होते हैं। लेकिन कभी भी लिवर अचानक से खराब नहीं होता है। लिवर डैमेज होने से पहले शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। जब लिवर 90 फीसदी तक डैमेज हो जाता है, तो यह अपने कार्यों को पूरा करने में असमर्थ हो जाता है। इस स्थिति में लक्षण गंभीर होते हैं। आइए, जानते हैं जब लिवर 90 फीसदी तक खराब हो जाता है, तो शरीर में कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?