बच्चेदानी में सूजन के लक्षण - Symptoms Of Swelling In The Uterus
Uterus Swelling Symptoms In Hindi: बच्चेदानी या गर्भाशय महिलाओं की प्रजनन प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह गर्भधारण करने और गर्भस्थ शिशु के विकास और पालन-पोषण के लिए जिम्मेदार होता है। ऐसे में, गर्भधारण करने के लिए बच्चेदानी का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। हालांकि, आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण महिलाओं में बच्चेदानी से जुड़ी कई तरह की समस्याएं देखी जाती हैं। इसमें बच्चेदानी में सूजन भी शामिल है। यह एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें गर्भाशय का आकार बढ़ जाता है। यह समस्या आमतौर पर हार्मोनल असंतुलन, अधिक उम्र, संक्रमण या फाइब्रॉयड के कारण होती है। बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों को समय पर पहचान लेने से इलाज संभव हो सकता है। आइए, जानते हैं बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर में दिखने वाले लक्षण कौन से हैं?