पैरों में जलन क्यों होती है?
Burning Sensation In Feet Causes: पैरों में जलन की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। आमतौर पर, बहुत ज्यादा चलने या गर्मी के कारण पैरों के तलवों में जलन महसूस होने लगती है। लेकिन अगर आपको लगातार पैरों में जलन महसूस हो रही है, तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें। क्योंकि कई बार पैरों में जलन होना शरीर में पनप रही कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। तो आइए, जानते हैं पैरों में जलन होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं?
