विटामिन ए की कमी से हो सकते हैं ये 5 गंभीर रोग, लक्षण दिखते ही करवाएं जांच

Vitamin A Deficiency Diseases: शरीर में विटामिन ए की कमी के कारण कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated: May 1, 2024, 5:04 PM

WrittenBy

Medically Verified By:

विटामिन ए की कमी से हो सकते हैं ये 5 गंभीर रोग, लक्षण दिखते ही करवाएं जांच photo icon1/6

विटामिन ए की कमी से होने वाले रोग

विटामिन ए हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह हमारे दिल, मस्तिष्क, फेफड़ों और इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही, यह त्वचा और बालों के लिए भी जरूरी होता है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभावों से बचाने में मदद करते हैं। विटामिन-ए कुछ खाद्य पदार्थों जैसे गाजर, शकरकंद, हरी पत्तेदार सब्जियां, टमाटर, ब्रोकली, मटर, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। इसकी कमी से बचने के लिए आपको विटामिन ए युक्त फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, विटामिन ए की कमी से शरीर में कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इस विषय के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने नई दिल्ली स्थित तारावंती अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ भारत भूषण गुप्ता से बात की। आज इस लेख में हम आपको विटामिन ए की कमी से होने वाले कुछ रोगों (Vitamin A Deficiency Diseases In Hindi) के बारे में बताने जा रहे हैं।

विटामिन ए की कमी से हो सकते हैं ये 5 गंभीर रोग, लक्षण दिखते ही करवाएं जांच photo icon2/6

रतौंधी (Night Blindness)

रतौंधी विटामिन ए की कमी से होने वाला एक रोग है। यह आंखों से जुड़ी एक बीमारी है, जिसमें रोगी को रात में कम दिखाई देता है। इस स्थिति में आंखों का कॉर्निया सूख जाता है, जिसके कारण धुंधला दिखाई देता है।  Also Read - शरीर में इस विटामिन की कमी हुई तो पूरी तरह से जा सकती है आंखों की रोशनी, आज ही कर लें इसकी पहचान

विटामिन ए की कमी से हो सकते हैं ये 5 गंभीर रोग, लक्षण दिखते ही करवाएं जांच photo icon3/6

ड्राई स्किन (Dry Skin)

शरीर में विटामिन ए की कमी होने के कारण त्वचा में ड्राइनेस की समस्या हो सकती है। दरअसल, यह स्किन सेल्स के निर्माण और मरम्मत में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही, यह त्वचा की सूजन को कम करने में भी मदद करता है। इसकी कमी से अत्यधिक ड्राई स्किन, फटे होंठ, एक्जिमा और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विटामिन ए की कमी से हो सकते हैं ये 5 गंभीर रोग, लक्षण दिखते ही करवाएं जांच photo icon4/6

घाव भरने में देरी (Delay In Wound Healing)

शरीर में विटामिन ए की कमी से घाव भरने में अधिक समय लग सकता है। दरअसल, यह त्वचा में कोलेजन के निर्माण को बढ़ावा देता है और त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत में भी मदद करता है। इससे घाव को जल्दी भरने में मदद मिलती है। अगर शरीर में घाव भरने में अधिक समय लगता है, तो यह विटामिन ए की कमी का संकेत हो सकता है।  Also Read - Vitamin A Deficiency: शरीर के लिए बेहद जरूरी है विटामिन ए, कमी होते ही दिखने लगते हैं ये खास लक्षण

विटामिन ए की कमी से हो सकते हैं ये 5 गंभीर रोग, लक्षण दिखते ही करवाएं जांच photo icon5/6

बच्चों के शारीरिक विकास में बाधा (Delayed Growth In Children)

विटामिन ए की कमी से बच्चों के शारीरिक विकास में देरी हो सकती है। दरअसल, यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मददगार होता है। ऐसे में, इसकी कमी को रोकने के लिए बच्चों के आहार में विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।

विटामिन ए की कमी से हो सकते हैं ये 5 गंभीर रोग, लक्षण दिखते ही करवाएं जांच photo icon6/6

गर्भधारण में दिक्कत (Fertility Issues)

विटामिन ए पुरुषों और महिलाओं, दोनों की प्रजनन क्षमता के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है, जिससे गर्भधारण करने में परेशानी हो सकती है। अगर आपको प्रेगनेंसी में दिक्कत आ रही है, तो यह विटामिन ए की कमी का संकेत हो सकता है। ऐसे में, आपको टेस्ट करवाना चाहिए।  Also Read - आंखों और त्वचा के लिए खतरनाक है Vitamin-A की कमी, जानिए इसकी पूर्ति के लिए बेहतरीन डाइट प्लान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source