किडनी फेल होने के 5 संकेत
किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है। किडनी में किसी भी तरह की परेशानी आने पर विषाक्त पदार्थ पूरी तरह से शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं और ब्लड में घुलने लगते हैं। इसकी वजह से कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे किडनी डैमेज होने का खतरा भी बढ़ जाता है, लेकिन कभी भी किडनी अचानक फेल नहीं होती है। किडनी फेल होने से पहले शरीर कई तरह के संकेत देता है। यदि सही समय पर इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो किडनी को खराब होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किडनी फेलियर की ओर इशारा करते हैं (Symptoms Of Kidney Failure In Hindi)।