लिवर डैमेज कर सकती हैं ये आदतें (Habits That Can Damage Your Liver)
Causes Of Liver Damage: लिवर हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकलने से लेकर भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन के निर्माण के लिए जिम्मेदार होता है। इसके अलावा, शरीर में ऊर्जा को स्टोर करने और मेटाबॉलिज्म को सही रखने में भी लिवर की अहम भूमिका होती है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर का हेल्दी रहना बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियां लोगों में तेजी से बढ़ रही है। हमारी रोजाना की कुछ ऐसी गलत आदतें हैं, जो लिवर डैमेज (Liver Damage) का कारण बन सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर स्वस्थ रहे, तो इन बुरी आदतों को तुरंत बदल लें। तो आइए, जानते हैं कुछ ऐसी खराब आदतों के बारे में, जिनकी वजह से लिवर खराब हो सकता है।