• हिंदी

थायराइड से पीड़ित रही हैं ये 4 बॉलीवुड एक्ट्रेस, जानिए कैसे किया इसे कंट्रोल

थायराइड की समस्या इतनी बढ़ चुकी है, कि उसने अपनी चपेट में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी ले लिया है। आइए जानते हैं कौन है वह 4 एक्ट्रेस और कैसे करती हैं थायराइड को कंट्रोल..

Written by intern23.seo | Published : September 28, 2023 6:43 PM IST

क्या है थायराइड ?

थायराइड एक गंभीर समस्या है जिससे दुनिया भर में लाखों लोग जूझ रहे हैं। 2021 में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 4 करोड़ के ज्यादा लोग थायराइड से परेशान हैं। थायराइड के दो प्रकार है- 1. हाइपोथायराइड 2. हाइपरथायराइड। इस गंभीर समस्या से न केवल आम आदमी परेशान है बल्कि इससे बॉलीवुड एक्ट्रेस भी बच नहीं पाईं हैं। आज हम आपको ऐसे ही 4 बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो थायराइड की समस्या से ग्रसित हैं।

लाखों लोग हैं परेशान

थायराइड से दुनिया भर में लाखों लोग परेशान हैं। एक सर्वेक्षण के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 20 करोड़ लोग थायराइड की समस्या से पीड़ित हैं। वहीं भारत में, लगभग 4 करोड़ लोग थायराइड से पीड़ित हैं। थायराइड एक एंडोक्राइन ग्रंथि है जो गले में स्थित होती है। यह ग्रंथि थायरोक्सिन हार्मोन का उत्पादन करती है, जो शरीर के चयापचय को नियंत्रित करने में मदद करता है। थायरोक्सिन हार्मोन के स्तर में असंतुलन से थायराइड रोग हो जाता है। Also Read - थायराइड से निजात पाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये शानदार टिप्स

जूही परमार

टीवी जगत और बॉलीवुड की जानी मानी कलाकार जूही परमार भी पिछले 10 सालों से थायराइड की समस्या से जूझ रही हैं। थायराइड के कारण उनका वजन भी काफी बढ़ गया था। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जूही ने बताया कि थायराइड से निजात पाने के लिए उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल को बिल्कुल बदल कर रख दिया। जिसमें उन्होंने योग, व्यायाम के साथ हेल्दी डाइट को भी सख्ती से फॉलो किया।

कैटरीना कैफ

अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी कैटरीना कैफ भी थायराइड का शिकार हो चुकी हैं। कैटरीना को हाइपरथायरायडिज्म की समस्या थी, जिसके चलते उनका वजन काफी तेजी से कम हो गया था। कैटरीना ने इस समस्या से निजात पाने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में काफी महत्वपूर्ण बदलाव किए थे।  Also Read - Thyroid Health: हाइपोथायरायडिज्म से रहना है सुरक्षित, तो अवॉइड करें ये 7 फूड आटयम

रूपा गांगुली

मशहूर अभिनेत्री रूपा गांगुली रूपा गांगुली ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें भी थायराइड की समस्या का सामना करना पड़ा है। जिसके कारण उन्हें मां बनने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने बताया कि मैंने इस बीमारी को लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके काफी कंट्रोल कर लिया है।

शहनाज ट्रेजरीवाला

बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज ट्रेजरीवाला के जीवन में भी एक समय ऐसा आया था जब वह थायराइड की समस्या से जूझ रही थी। शहनाज ने अपने थायराइड को ठीक करने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में काफी बदलाव किए। इसके लिए उन्होंने योगा, एक्सरसाइज के साथ हेल्दी डाइट का भी सहारा लिया। Also Read - आंखों की रोशनी छीन सकता है थायराइड, जानिए क्या है थायराइड आई डिजीज के लक्षण