किडनी फेल होने के शुरुआती संकेत या लक्षण - Early Signs Of Kidney Failure
Kidney Failure Symptoms: गुर्दे (किडनी) शरीर से दूषित तत्वों को अलग रखने का काम करते हैं। अगर आपकी किडनी ठीक से काम करना बंद कर दें, तो आप कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। जिसके चलते आगे चलकर डायलिसिस जरूरी हो सकती है। आपके गुर्दे ठीक तरह से काम कर रहे हैं यह ग्लोमेरुलर फिल्ट्रेशन रेट या जीएफआर से मापा जाता है। जो रक्त से दूषित तत्वों को हटाने की किडनी की क्षमता का पैमाना है। किडनी के काम करने के पांच चरण होते हैं। पहला चरण जो सामान्य या अच्छी तरह से काम करने वाले गुर्दों की ओर इशारा करता है, वहीं पांचवां चरण अंतिम स्टेज यानी किडनी फेल होना बताता है। बीच के दूसरे से लेकर चौथे चरण तक जीएफआर में प्रतिशत में आ रही कमी दर्शाई जाती है। यह समझना महत्वपूर्ण है कि किडनी के सामान्य तरह से काम करने की क्षमता में कमी के शुरुआती संकेत, पता नहीं चलते। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि अपने स्वास्थ्य में आ रहे बदलावों पर नजर रखने के साथ कुछ अलग नजर आने पर चिकित्सक की सलाह लेना। ये तीन शुरुआती संकेत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि किडनी की काम करने की क्षमता (Early Signs of Kidney Failure) कम हो रही है।