जीका वायरस के 6 लक्षण

क्या आपको Headache और Fever होने के साथ थकान भी महसूस हो रहा है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : May 29, 2017, 5:45 PM

जीका वायरस के 6 लक्षण photo icon1/7

Zika Virus Symptoms

जीका वायरस के कारण जीका रोग होता है और वह अफ्रिका और एशिया में ही साधारणतः होता है। जीका वायरस बॉडी फ्लूइड जैसे शुक्राणु (semen) और ब्लड से फैलता है। इसके अलावा महिला को अगर प्रेगनेंट अवस्था में जीका हुआ हो तो बच्चे को भी होने की संभावना रहती है। डब्ल्यू.एच.ओ.(WHO-World Health Organization) के अनुसार ये ग्लोबल एमेरजेन्सी है और लेकिन इस बीमारी को पहचानने के लिए इसके लक्षणों के बारे में भी पता होना चाहिए। डॉ. संदीप सोनवाणे, कंसल्टेंट फिजिशियन, शनशाइन हॉस्पिटल, नेरूल ने जीका के लक्षणों के बारे में बताया है जिनके बारे में जानने के लिए अगले स्लाइडों में जाना होगा।

जीका वायरस के 6 लक्षण photo icon2/7

Skin-rash-symptoms Of Zika Virus Or Fever

स्किन रैशेज़- डेंगू के लक्षण की तरह जीका वायरल डिजीज में भी स्किन रैशेज़ होता है। इसके लक्षण संक्रमित होने के दो से तीन बाद ही नजर आता है और बाद में स्किन बेजान भी नजर आने लगती है।  Also Read - मेनोपॉज में क्यों परेशान करता है बवासीर, जानें इसका पाचन-तंत्र में क्या असर पड़ता है

जीका वायरस के 6 लक्षण photo icon3/7

Red-eyes-symptoms Of Zika Virus

लाल-लाल आंख- कुछ मामलों में कन्जंगक्टवाइटिस की तरह लक्षण नजर आते है। अगर ये लक्षण दो दिन से ज्यादा रहे तो तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

जीका वायरस के 6 लक्षण photo icon4/7

Muscle-joint-pain-symptoms Of Zika Virus

जोड़ों और मसल्स में दर्द- मांसपेशियों और जोड़ो में दर्द को अरथेलजिया (Arthalgia) भी कहा जाता है। ये जीका वायरस का एक लक्षण है, इसमें कोहनी और जांघ में विशेषकर ज्यादा दर्द होता है। Also Read - भारत में पैसों की कमी के कारण 60% मरीज बीच में ही छोड़ देते हैं इलाज, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

जीका वायरस के 6 लक्षण photo icon5/7

Headache-symptoms Of Zika Virus Or Fever

सिरदर्द-रक्त के द्वारा संक्रमण के कारण जीका वायरस होने पर सिर दर्द जैसे लक्षण सामने आता है। लेकिन इसको आम सिर दर्द समझकर नजरअंदाज न करे।

जीका वायरस के 6 लक्षण photo icon6/7

Fever-symptoms Of Zika Virus

बु्खार (फीवर)- मलेरिया और डेंगू की तरह एडिज मच्छर के कारण जीका होने पर भी बुखार होता है। इसके कारण 102 डिग्री फारेनहाइट तक फीवर होता है जो दो से सात दिनों तक रहता है।  Also Read - बच्चों में स्पीच डिले को लेकर कब चिंता करनी चाहिए? जानिए डॉक्टर की सलाह

जीका वायरस के 6 लक्षण photo icon7/7

Fatigue-symptoms Of Zika Virus

थकान- अगर आपको बुखार होने के साथ थकान भी महसूस होता है और तीन दिन बाद भी आपको आराम महसूस नहीं हो रहा है तो हो सकता है आपको जीका हुआ है। इसको नजरअंदाज करने के जगह तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source