Symptoms of Weak Lungs: आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब, इन 5 संकेतों और लक्षणों से पहचानें

World lung Day 2021: फेफड़े शरीर के एक महत्वपूर्ण अंग होते हैं। इसमें कोई भी समस्या होने पर शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने लगेगी। कुछ संकेतों से आप पहचान सकते हैं कि आपके फेफड़े हो रहे हैं बीमार....

Written by Anshumala | Updated : September 24, 2021 10:18 AM IST

1/6

संकेत जो बताते हैं फेफड़े हो रहे हैं खराब

Signs of Unhealthy Lungs in Hindi: फेफड़े (Lungs) शरीर के महत्वपूर्ण अंग हैं। फेफड़ों के जरिए ही हम ऑक्सीजन वातावरण से ग्रहण कर पाते हैं और सांस ले पाते हैं। फेफड़ों में जरा सी भी समस्या से आपके शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो सकता है। आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। भारत में कोरोना की दूसरी लहर में इस खतरनाक वायरस ने सबसे ज्यादा फेफड़ों पर अटैक किया है, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ, कोविड निमोनिया, फेफड़ों में वायरस के पहुंचने से गंभीर रूप से कोरोना से संक्रमित होने के कई मामले सामने आए। लोगों ने अपनी जान भी गंवाई। फेफड़े शरीर से कार्बन डाईऑक्साइड को बाहर निकालने का काम भी करते हैं। फेफड़े ऑक्सीजन को फिल्टर करते हैं। फेफड़े अस्वस्थ (Unhealthy Lungs) होंगे तो कार्बन डाईऑक्साइड बाहर नहीं निकल पाएगा, जो आपके अन्य अंगों को प्रभावित (symptoms of weak lungs) कर सकती है। 'वर्ल्ड लंग डे 2021' (World lung Day 2021) पर जानें, जब इस तरह की समस्या होती है, तो कौन से संकेत और लक्षण नजर आते हैं, जो इशारा करते हैं कि आपके फेफड़े खराब (Signs of Unhealthy Lungs in Hindi) हो रहे हैं।

2/6

खांसी आना

क्या आपको कुछ दिनों से खांसी की समस्या परेशान कर रही है, तो इसे डॉक्टर से दिखाएं। खांसी लगातारा आना फेफड़ों की समस्या के कारण भी हो सकती है। यदि सूखी खांसी है, जिसमें बलगम नहीं तो ये टीबी के कारण भी हो सकता है। खांसी कोरोनावायरस के कारण भी आ सकती है। खांसी में अधिक बलगम आए या फिर बलगम के साथ खून आए, तो यह गंभीर फेफड़ों की समस्या का संकेत है। यह क्रोनिक ब्रोन्काइटिस का लक्षण हो सकता है। Also Read - बच्चों में ये 5 लक्षण हो सकते हैं ल्यूकेमिया(Blood Cancer) का संकेत, तुरंत भागे डॉक्टर के पास

3/6

सांस लेने में तकलीफ

जब आपके लंग्स अनहेल्दी होते हैं, उसमें कोई परेशानी होती है, तो आपको सांस लेने में भी तकलीफ महसूस हो सकती है। फेफड़ों के जरिए ही आपका शरीर ऑक्सीजन ग्रहण करता है और कार्बन डाईऑक्साइड छोड़ता है। फेफड़े ठीक तरह से काम नहीं करते हैं, तो सांस लेने की प्रक्रिया भी बाधित होने लगती है।

4/6

सीने में दर्द होना

क्या आपको बिना सीने पर दबाव डाले भी दर्द महसूस होता है? यदि हां, तो सीने में दर्द अस्वस्थ फेफड़ों का संकेत हो सकता है। खांसने या छींकने के समय यदि आपको अधिक दर्द हो, तो फेफड़ों की जांच जरूर करा लें। Also Read - क्या होते हैं लीडलेस पेसमेकर, कब पड़ती है इनकी जरूरत? दिल के मरीजों का जानना है जरूरी

5/6

थकान महसूस करना

क्या आप हल्का काम करने जैसे सीढ़ियां चढ़ने-उतरने, थोड़ी देर चलने या टहलने, कोई हल्का एक्सरसाइज करने या गेम खेलने में तुरंत ही थकान महूसस करने लगते हैं, तो आपके फेफड़े कमजोर हो रहे हैं। शरीर की कोशिकाएं तभी अच्छी तरह से काम करती हैं, जब उन्हें पर्याप्त ऑक्सीजन मिले। यदि फेफड़े काम नहीं कर रहे हैं, तो शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल सकता है। इससे शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है और आपको हर समय थकावट महसूस होने लगती है।

6/6

वजन कम होते जाना

शरीर का कोई भी अंग खराब होगा, तो उसका असर आपके वजन पर भी पड़ेगा। आपको कोई भी शारीरिक समस्या होगी, तो आपका वजन कम हो सकता है। फेफड़ों के अनहेल्दी होने पर भी शरीर में इंफ्लेमेशन की समस्या हो सकती है, जिससे मसल्स मास घटने लगती है। इससे वजन भी कम होने लगता है। Also Read - Weight Loss Alert: क्या कॉफी है सबसे सस्ता फैट बर्नर?