इन लक्षणों से पहचानें कि पेट में बढ़ गयी है एसिड की मात्रा

एसिडिटी के अलावा आपको खट्टी डकारें भी आ रही हैं तो इसका मतलब है कि पेट में एसिड की मात्रा बढ़ गयी है!

Written by Editorial Team | Published : July 26, 2017 1:22 PM IST

1/6

Acidity In Hindi

खाने को पचाने में सबसे महत्वपूर्ण रोल पेट में मौजूद एसिड का ही होता है। यह एसिड पेट में बनता है और यह हाइड्रोक्लोरिक एसिड का मिश्रण होता है। लेकिन जब पेट में इस एसिड का उत्पादन बढ़ने लगता है तो इससे आपको कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। इस आर्टिकल में डॉ. निनाद काकडे आपको बता रहे हैं कि इससे आपकी सेहत को क्या नुकसान होता है।

2/6

Bloating In Hindi

पेट फूलना : पेट में एसिड ज्यादा बन जाने पर पेट फूलने की समस्या होने लगती है। अगर आप अचानक ऐसा महसूस करने लगे कि आपके पेट में गैस बनती जा रही है या पेट फूल रहा है तो इसका मतलब है कि पेट में एसिड बढ़ गया है। ऐसे समय में ठंडी चीजें खाने से जल्दी आराम मिलता है।  Also Read - धूप में निकलते ही स्किन हो जाती है डल? स्किन एक्सपर्ट्स से जानें गर्मियों में कैसे रखें निखार को बरकरार

3/6

Acid-reflux In Hindi

एसिड रिफ्लक्स : यह समस्या तब होती है जब पेट में मौजूद खाना उल्टी दिशा से आहार नली में जाने लगता है। इसके बाद आप जितना एसिडिक चीजों का सेवन करते जायेंगे उतनी ही एसिड की मात्रा बढ़ती जायेगी और एसिड रिफ्लक्स की समस्या भी उतनी तेज होगी।

5/6

Heartburn In Hindi

हार्टबर्न : हार्ट बर्न से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। आपको बता दें कि पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाने के कारण ही यह समस्या होने लगती है। इसके अलावा आपको एसिडिटी या गैस की समस्या भी हो सकती है।

6/6

Peptic-ulcer In Hindi

पेट का अल्सर : पेट में एसिड की मात्रा बढ़ने से कुछ गंभीर किस्म के रोग भी हो सकते हैं। आपको बता दें कि बहुत अधिक मात्रा में एसिड बढ़ जाने से आपको पेट का अल्सर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।  Also Read - प्रेग्नेंसी में चिकनपॉक्स होने पर क्या होता है? जानिए मां और बच्चे पर इसका असर