चेहरे पर खून की कमी के लक्षण
खून की कमी या हीमोग्लोबिन का लो लेवल शरीर में आयरन का स्तर कम हो जाने के कारण हो सकती है। जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन प्राप्त नहीं होता तो इससे शरीर में कमजोरी और खून की कमी हो सकती है। इसे एनिमिया भी कहा जाता है। शरीर में खून की कमी स्ट्रेस और पीरियड्स के दौरान हेवी ब्लीडिंग के कारण भी हो सकता है। शरीर में खून की कमी के कारण हाथों-पैरों और स्किन पर अलग-अलग लक्षण (khoon ki kami ke lakshan) दिखायी देते हैं। इसी तरह कुछ लक्षण चेहरे पर दिखायी देते हैं। यहां पढ़ें चेहरे पर दिखने वाली उन प्रॉब्लम्स के बारे में जो खून की कमी का संकेत (Chehre par khoon ki kami ke lakshan) हो सकते हैं।