हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण
High Cholesterol Symptoms: हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल हार्ट हेल्थ के लिए बहुत हानिकारक स्थिति है। क्योंकि, जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (bad Cholesterol problems) बढ़ने लगता है तो यह नसों की अंदरूनी दीवारों पर चिपकने लगता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है और खून की पम्पिंग में भी हृदय को काफी मुश्किलें आती है। नतीजा यह दिखता है कि दिल की बीमारियां बढ़ने लगती हैं और हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी स्थितियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। हार्ट को हेल्दी रखने और हार्ट अटैक से बचने के लिए हर हाल में कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकने की सलाह दी जाती है। (High Cholesterol Disease)
