Advertisement

आंखों की थकान को इन 6 लक्षणों से पहचानें

अगर आपको भी यह लक्षण महसूस होते हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए!

Written By Editorial Team
Published : March 1, 2017 11:16 AM IST

tired-eyes signs that your eyes are tired

आंखों की थकान आजकल एक आम समस्या है जो कई कारणों से हो सकती है। इससे कई परेशानियां हो सकती हैं। क्या कभी ऐसा हुआ है जब आप किसी चीज को ध्यान से देखने की कोशिश करते हैं तो आंखों पर जोर पड़ता है? दिल्ली स्थित शार्प साइट सेंटर में ओफ्थामोलोजिस्ट डॉक्टर कमल कपूर आपको आंखों की थकान के ऐसे ही कुछ लक्षण बता रहे हैं।

red-eyes signs that your eyes are tired

आंखों का लाल या जलन होना- लगातार कंप्यूटर या टीवी स्क्रीन देखने से आपकी आंखें ड्राई हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसा होने से आपकी आंखें लाल हो सकती है और उनमें जलन हो सकता है।

difficulty-in-focussing signs that your eyes are tired

ध्यान केंद्रित करने में परेशानी- थकान होने पर आंखें ड्राई होने लगती हैं जिससे ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती है। इसका परिणाम यह होता है कि किसी एक जगह फोकस करने पर आपकी पलकें बार-बार झपकती हैं।

Advertisement

watery eyess

ड्राई या वॉटरी आइज- अगर आप ड्राई या वॉटरी आइज से पीड़ित हैं, तो यह एक संकेत है कि आपकी आंखें थकी हुई हैं। इसलिए ड्रॉप लेने की बजाय डॉक्टर को दिखाएं।

blurred-vision signs that your eyes are tired

धुंधला या डबल दिखना- जब आंखें थकी होती हैं, तो आपको चीजें धुंधली या डबल नजर आती हैं। हालांकि ये अस्थायी है लेकिन इससे आपकी आंखों पर दबाव बनता है।

light-sensitivity3 signs that your eyes are tired

रोशनी से परेशानी- थकान होने पर पलकें भारी हो जाती हैं और सूखने लगती है। इससे आपको रोशनी से परेशानी होती है जिससे आंखें लाल हो जाती हैं और उनमें दर्द हो सकता है।

eye-pain2 signs that your eyes are tired

आंखों में दर्द- नींद की कमी के साथ आंखों पर ज्यादा दबाव बनने से उनमें जलन होने लगती है। इससे ना केवल आंखों में दर्द होता है बल्कि गर्दन, कंधे और पीठ में भी बेचैनी हो सकती है।