hamburger icon
A
Read in English

Silent Heart Attack के इन संकेतों के बारे में जानते हैं आप !

अगर आपको गर्दन और गले में तकलीफ होती है तो यह एक साइलेंट हार्ट अटैक हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 26, 2017, 11:52 AM

Silent Heart Attack के इन संकेतों के बारे में जानते हैं आप ! photo icon1/7

Silent Heart Attack Symptoms Hindi

एक साइलेंट हार्ट अटैक में दिल का दौरा पड़ने के लक्षण यानि छाती में बहुत ज़्यादा दर्द, बहुत ज़्यादा पसीना या जबड़ा बंद होने जैसे लक्षण दिखायी नहीं पड़ते। इसकी बजाय, माना जाता है कि इसमें थोड़ी-सी परेशानी होती है और उसके बाद सब कुछ सामान्य हो जाता है। यही वजह है कि हम में से ज़्यादातर लोग इस बात का अंदाज़ा भी नहीं लगा पाते कि हमें एक साइलेंट हार्ट अटैक पड़ सकता है। लेकिन हमारा शरीर संकेत देता है, और अगर आप उन्हें समझ जाते हैं तो शायद आप खुद को एक हार्ट अटैक से बचा सकते हैं। डॉ. बी.एस. संजय, कंसल्टेंट कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरैसिक सर्जन फोर्टिस हॉस्पिटल, कनिंघम रोड बता रहे हैं सइलेंट हार्ट अटैक के कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में।

Silent Heart Attack के इन संकेतों के बारे में जानते हैं आप ! photo icon2/7

Excessive-fatigue Hindi

बहुत ज़्यादा थकान: अगर आप सीढ़ियां चढ़ने के बाद मैराथॉन में भागने जैसी थकान महसूस होती है या थोड़ा-सा चलने, छोटे काम करने, ऑफिस के पार्किंग लॉट से चलकर अपनी डेस्क तक आने के बाद थक जाते हैं, तो इसे गंभीरता से लें। यह एक साइलेंट हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। चूंकि हार्ट अटैक के दौरान खून का दौरा कम हो जाता है, इसलिए मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव बनता है, और इससे आप थकान महसूस कर सकते हैं। Also Read - बच्चे को कब से शुरू कराएं स्विमिंग? पीडियाट्रिशियन ने बताई 2, 3 या 4 साल क्या है सही उम्र

Silent Heart Attack के इन संकेतों के बारे में जानते हैं आप ! photo icon3/7

Pain-in-the-back-or-arm Hindi

हाथ या पीठ में दर्द: सीने में दर्द दिल का दौरा पड़ने का बहुत ही आम लक्षण है। हालांकि, एक साइलेंट हार्ट अटैक में, यह लक्षण ध्यान में नहीं आता। लेकिन दिल के आसपास के हिस्सों में उठनेवाले दर्द के तौर पर संकेत दिखायी पड़ सकते हैं, जैसे बाएं हाथ में हल्का दर्द या पीठ में दर्द। ये संकेत इतने हल्के होते हैं कि हम इसे दिल के दौरे के साथ जोड़कर नहीं देखते।

Silent Heart Attack के इन संकेतों के बारे में जानते हैं आप ! photo icon4/7

Heartburn Hindi

सांस की तकलीफ: महिलाएं ध्यान दें, यह नियमित तनाव के कारण होता है। ऐसा नहीं है कि यह पुरुषों के साथ ऐसा नहीं होता, लेकिन महिलाओं में यह एक बहुत अधिक आम लक्षण है। यदि आप अपने रोज़मर्रा के काम करते समय बहुत ज़्यादा थका हुआ महसूस कर रही हैं तो यह एक लाल झंडी है। Also Read - सेहतमंद रहने के लिए हर हफ्ते कितनी एक्सरसाइज है जरूरी? बता रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट

Silent Heart Attack के इन संकेतों के बारे में जानते हैं आप ! photo icon5/7

Shortness-of-breath-2 Hindi

दिल में जलन: एन्जाइना या दिल में जलन जैसा दर्द साइलेंट हार्ट अटैक में काफी आम है। इसलिए अगर आपको अक्सर एसिडिटी की समस्या नहीं होती है और अचानक एक ऐसी समस्या महसूस होती है तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए। एंटीएसिड दवा खाना इसका हल नहीं होगा।

Silent Heart Attack के इन संकेतों के बारे में जानते हैं आप ! photo icon6/7

Discomfort-in-neck-and-throat Hindi

गर्दन और गले में तकलीफ: अगर आपको परेशानी महसूस होती है जिसकी वजह समझ नहीं आती, विशेषकर आपकी गर्दन और गले के हिस्से में तो यह एक साइलेंट हार्ट अटैक हो सकता है। Also Read - मानसून में नवजात और छोटे बच्चों का रखें खास ख्याल, इंफेक्शन से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

Silent Heart Attack के इन संकेतों के बारे में जानते हैं आप ! photo icon7/7

What-to-do Hindi

आपको क्या करना चाहिए: अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षणों महसूस हों, तो अपने दिल की सेहत का पता लगाने के लिए किसी डॉक्टर से मिलें और जांच कराएं।