इन 5 अंगों में सूजन हो सकती है फैटी लिवर का संकेत – Swelling In These Body Part Can Be A Sign Of Fatty Liver
वर्तमान समय में फैटी लिवर की समस्या लोगों में काफी आम हो गई है। इस बीमारी में लिवर की कोशिकाओं में ज्यादा मात्रा में फैट जमने लगता है। इसकी वजह से पीड़ित व्यक्ति को पेट में दर्द, थकान, कमजोरी और वजन घटने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। फैटी लिवर की समस्या का सही समय पर उपचार न करने से लिवर सिरोसिस हो सकता है, जिससे मरीज की जान भी जा सकती है। फैटी लिवर की समस्या होने पर शरीर में कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं। इस बीमारी से बचने के लिए आपको अपने शरीर के कुछ अंगों में होने वाले बदलावों पर गौर करना चाहिए। फैटी लिवर की वजह से शरीर के कुछ हिस्सों में सूजन देखने को मिल सकती है। अगर आप भी शरीर के इन 5 अंगों में सूजन का सामना कर रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है।
