समय से पहचानें फैटी लिवर की समस्या
भारत में फैटी लिवर की समस्या बहुत ही आम है। इस स्थिति में लिवर में फैट जमा होने लगता है। देश में अधिकांश लोग नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या से परेशान हैं। अगर समय पर इसपर ध्यान न दें तो यह लिवर फेलियर और कैंसर का कारण भी बन सकता है। फैटी लिवर एक गंभीर बीमारी होने के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों का कारण भी है। फैटी लिवर के कई कारण होते हैं। इनमें मोटापा प्रमुख है। इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी बढ़ जाती है। फैटी लिवर कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी हाई कर सकता है। जब लिवर फैटी होने के कारण उसमें सूजन आती है तो सिरोसिस का कारण बन जाता है, जिससे लिवर डैमेज होने का डर भी रहता है, जिसके कारण पीलिया भी हो सकता है। फैटी लिवर की समस्या का समय पर निदान करना जरूरी है। जब यह समस्या गंभीर होने लगती है तो शरीर में कई जगह सूजन की समस्या होने लगती है।
