Ayurvedic Herbs And Stress 1
आज की भागदौड़ भरी लाइफ में हर कोई तनाव से परेशान है, लेकिन इसका प्रॉपर इलाज न कराना आपको अवसाद की ओर ढकेल सकता है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में हर कोई आगे निकल जाना चाहता है और जो पीछे रह जाता है, उसके मन में निराशा, कुंठा और चिंताएं घर कर जाती हैं। इन्हीं सब वजहों से व्यक्ति तनाव का शिकार होने लगता है। आयुर्वेद के अनुसार, तनाव एक प्रकार का मनोविकार होता है, जो आपके जीवन की चिंताओं से आपने मन में उथल-पुथल मचाता है। यदि आपको भी तनाव अपने वश में ले रहा है, तो उसे बढ़ने से पहले ही रोक दें। दूसरों की तरह आत्महत्या जैसे काम करने के लिए खुद को प्रेरित न करें। इन आयुर्वेदिक औषधियों का इस्तेमाल करके भी आप तनाव से मुक्ति पा सकते हैं। तनाव से परेशान हैं तो आप ये आयुर्वेदिक औषधियां ले सकते हैं, लेकिन इनका सेवन करने से पहले आप किसी आयुर्वेदाचार्य से सलाह जरूर ले लें।
