hamburger icon
A
Read in English

विटामिन और खनिजों का खजाना है यह, नाश्ते से डिनर तक टेस्टी भी, हेल्दी भी

सूप, पकौड़े, रोटी, परांठा या सब्जी-साग किसी भी तरह से किया जा सकता है इस हरी सब्जी का इस्तेमाल।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 25, 2018, 12:17 PM

विटामिन और खनिजों का खजाना है यह, नाश्ते से डिनर तक टेस्टी भी, हेल्दी भी photo icon1/6

Spinach-salad

1: पालक यानी Spinach लगभग हमेशा मिलने वाली सब्जी है। पर सर्दियों में इसकी आमद खूब होती है। जिन हरी पत्तेदार हेल्दील सब्जियों को खाने की सलाह दी जाती है, उनमें पालक का नाम सबसे पहले आता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरुरी बहुत से खनिज और विटामिन पालक से प्राप्त हो सकते हैं। नियमित रूप से पालक का उपयोग लाभदायक होता है लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में Paalak का उपयोग सावधानी के साथ करना चाहिए। पालक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका सेवन कई तरह से किया जा सकता है।

विटामिन और खनिजों का खजाना है यह, नाश्ते से डिनर तक टेस्टी भी, हेल्दी भी photo icon2/6

Spinach-pakoda

2: हर स्वाद है अनूठा - पालक को सब्जी बनाकर , चटनी बनाकर , उबाल कर या सूप बनाकर कैसे भी खाया जा सकता है। पकाने के बाद भी इसके गुण नष्ट नहीं होते हैं। पालक के रस का उपयोग भी किया जा सकता है। इसके पकौड़े बने हों तो चाय का स्वाद दोगुना हो जाता है। वहीं बच्चों को भी खूब भाती है पालक-पनीर की सब्जी ।  Also Read - बारिश के मौसम में बढ़ जाता है लेप्टोस्पायरोसिस खतरा, जानें क्या हैं इसके लक्षण और कारण

विटामिन और खनिजों का खजाना है यह, नाश्ते से डिनर तक टेस्टी भी, हेल्दी भी photo icon3/6

Spinach-poodi

3: पालक की रंगीन पूडि़यां - पालक को पीस कर आटे के साथ मिलाकर भी पूड़ी आदि बनाये जाते हैं। सर्दी के मौसम में यह ज्यादा ताजा और सस्ता मिलता है। पालक को पानी में उबाल कर काम में ले रहें हों तो बचा हुआ पानी काम में न लें। पिसे पालक को आटे में गूंथ कर चपाती या पूड़ी बना सकते है। इसे दाल के साथ या किसी दूसरी सब्जी के साथ मिलाकर खाने से पौष्टिकता भी मिलती है और सब्जी या दाल कलरफुल भी हो जाती है।

विटामिन और खनिजों का खजाना है यह, नाश्ते से डिनर तक टेस्टी भी, हेल्दी भी photo icon4/6

Vitamin-in-spinach

4: पालक के मौजूद पोषक तत्व - पालक प्रोटीन , विटामिन , खनिज और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें पानी में घुलनशील तथा वसा में घुलनशील दोनों प्रकार के विटामिन होते हैं। यह विटामिन K , विटामिन A , विटामिन E , विटामिन B2 , विटामिन B6, मेग्नेशियम तथा आयरन का भंडार है।  Also Read - करियर और परिवार के बीच सेहत को नजरअंदाज कर रही हैं महिलाएं, डॉक्टर ने बताया बढ़ रहा है इन 4 कैंसर का खतरा

विटामिन और खनिजों का खजाना है यह, नाश्ते से डिनर तक टेस्टी भी, हेल्दी भी photo icon5/6

Spinach-soup

5: फ्लेवोनोइड्स का भी है स्रोत - इसके अलावा इसमें विटामिन C , विटामिन B1 , B3 , मेगनीज , फोलेट , कॉपर , कैल्शियम , पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होते है। यह फास्फोरस , ज़िंक , सेलेनियम तथा ओमेगा -3 फैटी एसिड का भी अच्छा स्रोत है। पालक में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट , फिटोनुट्रिएंट्स तथा फ्लेवोनोइड्स भी पाए जाते है।

विटामिन और खनिजों का खजाना है यह, नाश्ते से डिनर तक टेस्टी भी, हेल्दी भी photo icon6/6

Spinach-benefits

6: पालक के फायदे – खनिज और विटामिन से भरपूर होने के कारण यह हड्डी तथा दांत, बाल और स्किन एवं आँखों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह स्नायु तंत्र को फायदा पहुंचाता है, जिससे अल्‍जाइमर जैसे रोगों के होने का खतरा कम हो जाता है। बॉडी बनाने के शौकीन लोगों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं।  Also Read - टाइफाइड बुखार से बचने के लिए क्या करें? ये उपाय संक्रमण से कर सकते हैं बचाव