इन 8 कारणों से गिर सकते हैं आपकी भौंहों और पलकों के बाल

प्लकर से आईब्रोज़ के उखाड़ने की आदत के कारण पलकें झड़ सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: January 5, 2017, 8:59 AM

इन 8 कारणों से गिर सकते हैं आपकी भौंहों और पलकों के बाल photo icon1/9

Eyebrows Falling Hindi

सिर के बालों की ही तरह हमारी पलकों और भौहों के बालों का भी झड़ना भी चिंता का विषय है। कई बार पलकों के बाल गिरने के पीछे कोई समस्या या बीमारी भी कारण हो सकती है। सर गंगाराम हॉस्पिटल, दिल्ली में डर्मटालजिस्ट, डॉ. रोहित बत्रा बता रहे हैं पलकों के गिरने के आम कारणों के बारे में जिनकी समय रहते पहचान होने से आपके लिए उनका इलाज करने में आसानी होगी।

इन 8 कारणों से गिर सकते हैं आपकी भौंहों और पलकों के बाल photo icon2/9

Hypothyroidism Hindi

हाइपथाइरॉइडिज़म- पलकों के गिरने की सबसे बड़ी वजहों में से एक है हाइपथाइरॉइडिज़म (Hypothyroidism) जो आपके शरीर के बालों की ग्रोथ को भी प्रभावित करती है। यह वज़न बढ़ने, पुरानी थकान और बाल झड़ने जैसे थाइरॉइड के गंभीर संकेतों में गिना जाता है। Also Read - ब्लैडर कैंसर के ऐसे लक्षण जिन्हें शुरुआत में लोग आम समझ लेते हैं, कैंसर स्पेशलिस्ट से जानें कैसे करें पहचान

इन 8 कारणों से गिर सकते हैं आपकी भौंहों और पलकों के बाल photo icon3/9

Trichotillomania Hindi

ट्रिकोटिलोमेनिया- वे लड़कियां जिन्हें अपनी आईब्रोज़ के बाल प्लक करने की आदत है उन्हें बता दें कि इस तरह भौंहों के बालों को प्लकर से उखाड़ने के कारण पलकें झड़ सकती हैं। जी हां, पलकें झड़ना ट्रिकोटिलोमेनिया (Trichotillomania) का एक महत्वपूर्ण संकेत है। हालांकि इस डिसऑर्डर का कोई निश्चित कारण नहीं है पर ऐसा कहा जाता है कि तनाव की वजह से बालों के साथ पलकें भी गिरने लगती हैं।

इन 8 कारणों से गिर सकते हैं आपकी भौंहों और पलकों के बाल photo icon4/9

Baldness Hindi

एलोपेशिया एरियाटा- एक स्व-असंक्राम्य बीमारी कहे जानेवाले एलोपेशिया एरियाटा (Alopecia Areata) की वजह से बहुत से लोगों को पलकें और शरीर के बालों के गिरने की समस्या हो सकती है। इसे स्पॉट बॉल्ड्नस भी कहा जाता है। इस स्थिति में छोटे-छोटे चकत्तों में गंजापन और भौंहो के पतले होने जैसी समस्याएं होती हैं। Also Read - दिल्ली, यूपी और पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यों में लू को लेकर अलर्ट जारी, अगले 5 दिनों में क्या होने वाला है?

इन 8 कारणों से गिर सकते हैं आपकी भौंहों और पलकों के बाल photo icon5/9

Leprosy Hindi

कुष्ठरोग- त्वचा की बीमारी कुष्ठरोग (कोढ़) या लेप्रसी(Leprosy) एक इन्फेक्शन है जो शरीर के अवययों को प्रभावित करता है। इसका प्रभाव आंखों विशेषकर भौंहो के आसपास की त्वचा पर भी देखा जा सकता है। कोढ़ की समस्या से पीड़ित लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि उन्हें शरीर में कोई संवेदना महसूस नहीं होती और उनके बाल विशेषकर भौंहों के बाल गिरने लगते हैं।

इन 8 कारणों से गिर सकते हैं आपकी भौंहों और पलकों के बाल photo icon7/9

Drugs Hindi

कीमोथेरेपी- जी हां, कीमोथेरेपी(Chemotherapy) की कुछ दवाइयों से भी आपके बाल कम हो सकते हैं। सिर के साथ पलकों और भौंहों के बाल भी गिरने लगते हैं। बालों का झड़ना बाक़ी दवाइयों के भी साइड इफेक्ट के लक्षणों के तौर पर देखा जाता है। ऐसी स्थिति में बालों को दोबारा उगने के लिए कई महीनों का समय लग जाता है।

इन 8 कारणों से गिर सकते हैं आपकी भौंहों और पलकों के बाल photo icon8/9

Eczema Hindi

एटॉपिक डर्मेटाइटिस- एक्ज़िमा के तौर पर जानी जाने वाली बीमारी एटॉपिक डर्मेटाइटिस (Atopic Dermatitis) एक चर्मरोग है जो त्वचा के सूजन की वजह से होती है। इस त्वचारोग के कारण भी भौंहों के बाल गिर सकते हैं। इसलिए अगर आपकी आईब्रोज़ या भौंहों के आसपास की त्वचा में लाली या खुजली महसूस हो तो किसी डर्मटालजिस्ट से सम्पर्क करें।  Also Read - गर्मियों में क्या खाएं ताकि स्किन हेल्दी रहे?

इन 8 कारणों से गिर सकते हैं आपकी भौंहों और पलकों के बाल photo icon9/9

Ageing Hindi

बुढ़ापा- उम्र बढ़ने के साथ बाल रूखे-सूखे और पतले होने लगते हैं जो धीर-धीरे हेयर लॉस या गंजेपन की ओर बढ़ते हैं। इनके साथ ही आपकी भौंहें भी हल्की दिखने लगती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source