Wearing Bra In Sleeping Time 1
महिलाओं को हेल्दी रहने के लिए जिस तरह से अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए, ठीक उसी तरह अंडरगार्मेंट्स की साफ-सफाई, उसकी क्वालिटी का भी विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। जिस तरह गलत खाना-पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, उसी तरह गलत ब्रा का चुनाव भी सेहत पर कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि रात को सोते समय ब्रा नहीं पहनना चाहिए, इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। अधिकतर महिलाएं होती हैं, जो रात में भी ब्रा पहन कर सो जाती हैं। पर क्या आप जानती हैं कि अधिक टाइट ब्रा पहनकर सोना भी किस तरह से आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है?
