hamburger icon
A
Read in English

Heart Failure होने के 7 संकेत

अगर आप को रात को ज्यादा पेशाब आता है या आप जल्दी थक जाते हैं, तो सावधान हो जाएं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : September 20, 2017, 3:33 PM

Heart Failure होने के 7 संकेत photo icon1/8

Heart-failure Signs Of Heart Failure That Indicate You Are In Trouble

हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर एक जैसी स्थिति नहीं हैं। हार्ट अटैक में क्लॉट बनने से दिल के लिए ब्लड फ्लो रुक जाता है जबकि हार्ट फेलियर में कई कारणों से जैसे खराब जीवनशैली, धमनियों में रुकावट, डायबिटीज, हाई बीपी, किडनी डिजीज, मोटापे आदि के कारण दिल की मसल्स कमजोर हो जाती हैं। हम आपको हार्ट फेलियर के कुछ संकेत बता रहे हैं।

Heart Failure होने के 7 संकेत photo icon2/8

Excessive-fatigue Signs Of Heart Failure That Indicate You Are In Trouble

सांस की तकलीफ- अगर आप थोड़ा बहुत चलने पर भी हांफने लगते हैं या थक जाते हैं, तो आपको अपने दिल के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए। ऐसे फेफड़ों का कामकाज बाधित होने से हो सकता है, जो हार्ट फेलियर का कॉमन लक्षण है।  Also Read - सुबह उठते ही मुंह का स्वाद कड़वा क्यों होता है? ये 6 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

Heart Failure होने के 7 संकेत photo icon3/8

Swollen-feet Signs Of Heart Failure That Indicate You Are In Trouble

पैरों में सूजन- दिल की मसल्स कमजोर होने से ब्लड फ्लो सही तरह नहीं हो पाता है जिससे शरीर के अन्य अंगों और उनके कामकाज पर असर पड़ता है. उदहारण के लिए किडनियां बॉडी में द्रव और नमक की मात्रा को नियंत्रित रखती हैं। हार्ट फेलियर से यह द्रव हाथ, पैर, टखनों, फेफड़ों और अन्य अंगों में फैल सकता है जिससे पूरे शरीर में सूजन हो सकती है।

Heart Failure होने के 7 संकेत photo icon4/8

Unexplained-weight-gain Signs Of Heart Failure That Indicate You Are In Trouble

वजन बढ़ना- अस्पष्ट रूप से वजन बढ़ना सीधे रूप से हार्ट डिजीज से नहीं जुड़ा है। लेकिन ध्यान रहे कि लेकिन मोटापे से ग्रस्त लोग ज्यादातर समय दिल से जुड़े मुद्दों से परेशान रहते हैं। यह संभव है कि समय के साथ-साथ मोटापा दिल की मसल्स को कमजोर बना देता है और उसके कामकाज को भी प्रभावित करता है।  Also Read - क्या सफेद दाग छूने से फैलता है? जानिए विटिलिगो से जुड़े इस मिथक के बारे में

Heart Failure होने के 7 संकेत photo icon5/8

Urination Signs Of Heart Failure That Indicate You Are In Trouble

रात को ज्यादा पेशाब आना- इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं, दिल का कामकाज बाधित होना उनमें से एक है।

Heart Failure होने के 7 संकेत photo icon6/8

Shortness-of-breath Signs Of Heart Failure That Indicate You Are In Trouble

ज्यादा थकान- जब आपका दिल कमजोर होने लगता है, तो इसका पम्पिंग सिस्टम प्रभावित होता है, इससे ऐसी एक्टिविटी करना मुश्किल हो सकता है जिसमें शारीरिक श्रम की आवश्यकता होती है। यानि आप बहुत जल्दी थकान महसूस करने लगते हैं और एक्सरसाइज करने में भी परेशानी होती है। Also Read - क्या टमाटर खाने से किडनी की पथरी हो जाती है? जानिए रिसर्च और डॉक्टर की राय

Heart Failure होने के 7 संकेत photo icon7/8

Dizziness Signs Of Heart Failure That Indicate You Are In Trouble

चक्कर आना या भ्रम- हार्ट फेलियर के दौरान बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन धीमा होने से दिमाग में कम खून पहुंचने के कारण आपको चक्कर आ सकता है। कई बार आपको निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।

Heart Failure होने के 7 संकेत photo icon8/8

Irregular-heartbeat Signs Of Heart Failure That Indicate You Are In Trouble

अनियमित दिल की धड़कन- जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में खून पहुंचाने के लिए दिल तेजी से धड़कने लगता है, तो यह अनियमित धड़कन भी जानलेवा साबित हो सकती है।  Also Read - डॉक्टर से जानें: मानसून में फंगल इंफेक्शन के शुरुआती लक्षण और बचाव के आसान तरीके