बीमार लिवर के लक्षण
लिवर का काम पूरे शरीर की अंदर से सफाई करना है और इसीलिए, जब लिवर ठीक तरीके से काम नहीं करता तो शरीर के अंदर गंदगी और टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं। ये वेस्ट और टॉक्सिंस शरीर को अंदर से बीमार बनाने का काम करता है और लिवर फंक्शनिंग से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लिवर में खराबी के कारण आपकी स्किन, हाथों-पैरों और अन्य हिस्सों पर असर डालता है। आइए जानते हैं लिवर में खराबी के कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में जिनकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए।