कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण और संकेत
symptoms of weak immunity in hindi: कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि अब एक दिन में देश भर से 2 लाख से भी अधिक संक्रमित लोगों के मामले सामने आ रहे हैं। लोगों में एक बार फिर से कोरोना को लेकर डर बैठता जा रहा है। लोग सर्दी-खांसी, बुखार, गले में खराश, बदन दर्द की समस्या से परेशान हो रहे हैं। वायरस इस तरह लोगों में फैल रहा है कि अब बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। कोरोना से वही आसानी से लड़ पा रहा है जो शरीर से पूरी तरह स्वस्थ और निरोग है, साथ ही जिनकी इम्यूनिटी मजबूत है। कमजोर इम्यूनिटी (Weak Immunity) वाले भी कोरोना के सामने घुटने टेक रहे हैं। ऐसे में इन दिनों सबसे जरूरी है अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना। हालांकि, ये भी समझना जरूरी है कि किसकी इम्यूनिटी कमजोर है और किसकी मजबूत। अब इम्यूनिटी की जांच कराने इस समस हॉस्पिटल तो जाया नहीं जा सकता, ऐसे में आप कुछ संकेतों और लक्षणों (signs of weak immunity in hindi) से पहचान सकते हैं कि आपकी इम्यूनिटी कितनी स्ट्रॉन्ग या कमजोर है। बीमारी कोई भी हो, जिनकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है, वो इससे जल्दी उबर जाते हैं। संक्रमण आपको जल्दी छू भी नहीं सकता है। आइए जानते हैं किन लक्षणों से आप पहचान (how to test immune system strength) सकते हैं कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है और इसे मजबूत बनाने के लिए तुरंत ही उपाय करने शुरू कर देनी चाहिए।
