कान, गर्दन, मुंह पर दिखें ये संकेत और लक्षण, तो समझ लें आप हो रहे हैं स्किन कैंसर से ग्रस्त

Symptoms of skin cancer: स्किन कैंसर के कई लक्षण होते हैं, जैसे त्वचा पर मस्से निकलना, मस्सों के रंग, आकार, शेप में बदलाव होना आदि। पर क्या आप जानते हैं कि कान, गर्दन, मुंह पर भी दिखते हैं त्वचा कैंसर के गंभीर संकेत?

Written by Anshumala | Published : January 21, 2022 12:17 AM IST

1/4

त्वचा, गर्दन, कान पर नजर आने वाले स्किन कैंसर के लक्षण

Skin cancer symptoms: स्किन कैंसर त्वचा कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि है। यह आमतौर पर उन क्षेत्रों में विकसित होता है, जो सूर्य के संपर्क में आते हैं, लेकिन यह उन जगहों पर भी हो सकता है, जहां आमतौर पर सूर्य का संपर्क नहीं होता है। स्किन कैंसर के कई लक्षण (Symptoms of skin cancer) होते हैं जैसे त्वचा पर मस्से निकलना, उसका असाधारण तरीके से बढ़ना, डार्क स्पॉट होना, त्वचा के रंग में बदलाव होना, मस्सों के रंग, आकार, शेप में बदलाव होना, त्वचा पर लाल पैच और पपड़ी बनने के साथ दर्द होना आदि। त्वचा पर नजर आने वाले स्किन कैंसर के इन लक्षणों के अलावा भी कुछ ऐसे संकेत और लक्षण आपके कान, मुंह, गर्दन पर भी नजर आ सकते हैं, जो संभवत: स्किन कैंसर होने की आंशका को बढ़ा सकते हैं।

2/4

त्वचा कैंसर के प्रकार

तीन प्रकार की होती है स्किन कैंसर मेलेनोमा, स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा, बेसल सेल कार्सिनोमा। यदि आप समय रहते स्किन कैंसर के लक्षणों को पहचानकर उसका निदान और इलाज शुरू करवा लें, तो काफी हद तक इसे ठीक किया जा सकता है।  Also Read - क्या सिर्फ मोटे लोगों को ही हाइपरटेंशन होता है?

3/4

गर्दन-कान पर दिखने वाले ये लक्षण स्किन कैंसर तो नहीं

कई बार आपकी कान, गर्दन और चेहरे पर भी कुछ अलग सी समस्या नजर आती है, इन्हें नजरअंदाज ना करें। यदि इन तीनों जगहों पर कुछ मोम जैसा सफेद सा नजर आए तो यह बेसल सेल कार्सिनोमा होने के संकेत हो सकते हैं। यह सूर्य की किरणों में अधिक संपर्क आने वाले भागों में होता है। इसमें स्किन पर घाव, गांठ जैसा हो सकता है।

4/4

स्किन कैंसर से कैसे बचें

कोई भी कैंसर कई कारणों से हो सकता है जैसे अनुवांशिक, अधिक उम्र, खराब जीवनशैली। स्किन कैंसर रेडिएशन थेरेपी, आर्सेनिक आदि। शरीर में विटामिन डी की कमी ना हो, इसके लिए सूरज की रोशनी बेहद जरूरी होती हैं। लेकिन, कोशिश करें की आप सुबह की हल्की धूप सेकें। दिन में सूरज की किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। हर मौसम में सनस्क्रीन लोशन लगाएं। गर्मी के दिनों में तेज धूप में बाहर जाना हो, तो शरीर, चेहरा, बालों को अच्छी तरह से कवर करके ही निकलें। त्वचा में कोई भी समस्या नजर आए, खुजली हो, त्वचा पर अचनाक मस्सा दिखे, जिसका रंग, आकर बदल रहा हो, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। Also Read - बच्चे को बार-बार हो जाता है इंफेक्शन? ये 5 टिप्स आएंगे बेहद काम, घर पर जरूर अपनाएं