स्किन और बालों पर प्रोटीन डेफिशिएंसी के लक्षण
Protein deficiency symptoms: डेली डाइट में प्रोटीन रिच फूड्स शामिल करना महत्वपूर्ण है क्योंकि, प्रोटीन शरीर के मसल्स को बनाने और शरीर को शक्ति देने का काम करता है। प्रोटीन मसल्स के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसीलिए, प्रोटीन की कमी हो जाने पर शरीर में अलग-अलग तरह के बदलाव भी होने लगते हैं। आमतौर पर प्रोटीन कम हो जाने से मसल्स में कमजोरी हो जाते हैं लेकिन, बालों और स्किन पर प्रोटीन की कमी के लक्षणों की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता है। यहां पढ़ें उन्हीं लक्षणों के बारे में जो प्रोटीन की कमी हो जाने पर स्किन और बालों में दिखायी देते हैं।
