World Diabetes Day- डायबिटीज से जुड़ी ये 12 चौंकाने वाली बातें जरूर जानें

अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो आपको यह बातें हर हाल में पता होनी चाहिए!

Written by Editorial Team | Updated : November 14, 2017 11:46 AM IST

1/13

SHOCKING Diabetes Facts Every Indian Should Know00

डायबिटीज एक गंभीर समस्या है। देश में इस बीमारी से लगभग 62 मिलियन लोग पीड़ित हैं। इस खतरनाक बीमारी के पीछे खराब डायट, लाइफस्टाइल और जेनेटिक कारण हो सकते हैं। वर्ल्ड डायबिटीज डे पर हम आपको इस बीमारी से जुड़े कुछ चौंकाने वाले फैक्ट्स बता रहे हैं।

2/13

SHOCKING Diabetes Facts Every Indian Should Know01

बेशक यह बीमारी शहरी और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को प्रभावित करती है लेकिन देश में इससे सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में रहने वाले मध्यम वर्ग के लोग हैं।  Also Read - World Kidney Day: कैसे पता लगाएं किडनी में आने लगी है सूजन? जानें क्या है इसका इलाज

3/13

SHOCKING Diabetes Facts Every Indian Should Know02

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के एक अध्ययन के मुताबिक, 25 वर्ष से कम उम्र के 63.9 फीसदी युवाओं में टाइप 1 डायबिटीज है और 25.3 फीसदी में टाइप 2 डायबिटीज है।

4/13

SHOCKING Diabetes Facts Every Indian Should Know03

यूके के की एक स्टडी के अनुसार, भारत में लोगों को डायबिटीज की बीमारी वेस्टर्न कंट्री के लोगों की तुलना में 10 साल पहले ही हो जाती है।  Also Read - इन लोगों को ज्यादा रहता है ग्लूकोमा का जोखिम, समय पर सावधानी बरतना है जरूरी

5/13

SHOCKING Diabetes Facts Every Indian Should Know04

भारत में लगभग 77.2 मिलियन लोगों में पहले से ही प्री-डायबिटीज है, यह एक स्थिति है जिसमें आपका ब्लड शुगर नॉर्मल से अधिक होता है लेकिन इसे डायबिटीज नहीं माना जाता है।

6/13

SHOCKING Diabetes Facts Every Indian Should Know05

देश में डायबिटीज का एक बड़ा कारण जेनेटिक भी है जिससे इंसुलिन रेसिस्टेंट बढ़ने का खतरा होता है। एक अध्ययन के अनुसार, अगर आपके माता-पिता दोनों डायबिटिक हैं, तो आपको इस रोग के 55 फीसदी चांस हैं।  Also Read - क्या सच में जो होता है अच्छे के लिए होता है? ऐसा सोचने वाले लोग लाइफ में इन 5 कारणों से रह जाते हैं पीछे

7/13

SHOCKING Diabetes Facts Every Indian Should Know06

नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ कैंसर, डायबिटीज एंड स्ट्रोक की एक रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ इंडियन्स की तुलना में साउथ इंडियन्स लोगों को डायबिटीज का अधिक खतरा होता है क्योंकि यहां सफेद चावल, कंद, फल, कूकिंग ऑयल ज्यादा खाते हैं।

8/13

SHOCKING Diabetes Facts Every Indian Should Know07

फिजिकल एक्टिविटी में कमी और मीठी चीजों के अधिक सेवन से इंसुलिन रेसिस्टेंट, मोटापा, हिपेटिक स्टेटोसिस बढ़ता है जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा होता है।  Also Read - PKD: लोगों को सालों तक पता नहीं चलता उनकी किडनी में गांठ है, बाद में बन सकती है जानलेवा

9/13

SHOCKING Diabetes Facts Every Indian Should Know08

एमवी हॉस्पिटल फॉर डायबिटीज द्वारा डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर किए गए एक अध्ययन के अनुसार, देश के चेन्नई में शहरी गरीब लोग डायबिटीज से सबसे ज्यादा पीड़ित हैं।

10/13

SHOCKING Diabetes Facts Every Indian Should Know09

2012 के एनपीसीडीसीएस सर्वेक्षण के मुताबिक, केरल, तमिलनाडु और गुजरात में डायबिटीज का सबसे अधिक प्रभाव है। महिला हो या पुरुष इस मामले में दोनों ही प्रभवित हैं।  Also Read - दोपहर के 2-3 बजते ही तेज नींद क्यों आती है? साइंटिफिक कारण समझिए

11/13

SHOCKING Diabetes Facts Every Indian Should Know10

शहरी लोग फ़ास्ट फूड्स और पैकेज स्नैक्स ज्यादा खाते हैं जिसमें ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है जिससे इंसुलिन रेसिस्टेंट बढ़ता है। यही कारण है कि शहरी लोगों का ग्रामीण लोगों की तुलना में मोटापा अधिक होता है जोकि डायबिटीज का एक बड़ा कारण है।

12/13

SHOCKING Diabetes Facts Every Indian Should Know11

विकासशील देशों में डायबिटीज का आर्थिक बोझ तेजी से बढ़ रहा है। सिर्फ भारत में 2011 में डायबिटीज के मामले में 38 अरब डॉलर खर्च हुए थे।  Also Read - World Kidney Day 2026: महिलाओं में बार-बार UTI और थकान हो सकती है किडनी डैमेज का संकेत, इन 9 लक्षणों पर जरूर दें ध्यान

13/13

SHOCKING Diabetes Facts Every Indian Should Know12

एक अध्ययन के अनुसार, यह बीमारी आपको दस साल पहले ही मार सकती है। आईडीएफ डायबिटीज एटलस के अनुसार, साल 2012 में भारत में दस लाख लोगों की डायबिटीज से मौत हुई।