शरीर से दुर्गंध आने के कारण क्या हैं?
Body Smell Unusual Causes- पसीना आने पर लोगों के शरीर से दुर्गंध आती है। इसीलिए, गर्मियों और बरसात के समय में जब गर्मी और उमस बढ़ जाती और बहुत अधिक पसीना आता है तब लोगों के शरीर से बदबू आने की समस्या भी बढ़ जाती है। दरअसल, पसीना शरीर के बैक्टेरिया के साथ मिलकर शरीर की दुर्गंध की समस्या (Body odor causes) बढ़ा देता है और शरीर से पसीने की गंध आने लगती है। लेकिन, पसीने के अलावा भी कुछ और कारण हैं जिसकी वजह से लोगों के शरीर से दुर्गंध आने की समस्या (Pasine ki durgandh aane ke karan) हो सकती है। यह दुर्गंध नहाने और परफ्यूम लगाने से भी नहीं छुपती और इसी वजह से लोग परेशान हो जाते हैं। आइए जानते हैं किन बीमारियों में शरीर से तेज गंध आने की समस्या (Sharir se gandh kyun aati hai) हो सकती है।