नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को निचोड़ कर बाहर निकाल देते हैं तिल के बीज, जानिए सर्दियों में तिल खाने के फायदे

Sesame Seeds Benefits In Winter: सर्दियों में तिल के बीजों का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ ही कई बीमारियों में भी फायदेमंद है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 23, 2023, 6:50 PM

नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को निचोड़ कर बाहर निकाल देते हैं तिल के बीज, जानिए सर्दियों में तिल खाने के फायदे photo icon1/6

ठंड में तिल खाने के फायदे - Sesame Seeds Benefits In Winter In Hindi

सर्दियों में तिल खाने का अलग ही स्वाद है। तिल की तासीर गर्म होती है इसलिए यह सर्दियों का एक अच्छा सुपर फूड माना जाता है। इससे भी खास बात यह है कि तेल का सेवन करने से धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल (Sesame Seeds For Cholesterol) बाहर निकल जाता है जिसके चलते आपके हृदय का स्वास्थ्य बेहतर होता है। आयुर्वेद के अनुसार, तिल के बीज पोषक तत्वों से भरे होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं इसलिए सर्दियों के मौसम में तिल के बीजों के साथ ही तिल के तेल का इस्तेमाल करना भी बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं ठंड में तिल खाने के फायदे (Sesame Seeds Benefits In Winter) क्या हैं?

नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को निचोड़ कर बाहर निकाल देते हैं तिल के बीज, जानिए सर्दियों में तिल खाने के फायदे photo icon2/6

कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद है तिल के बीज - Sesame Seeds For Cholesterol In Hindi

कई रिसर्च में यह पता चलता है कि नियमित रूप से तिल खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद मिल सकती है जो हृदय रोगों का कारण है। तिल के बीज में सैचुरेटेड फैट्स 15%, पॉलीअनसैचुरेटेड फैट 41% और मोनोअनसैचुरेटेड फैट 39% तक होता है। इसमें लिग्नांस और फाइटोस्टेरॉल नामक दो यौगिक भी पाए जाते हैं। जिनका कोलेस्ट्रॉल कम करने वाला प्रभाव भी हो सकता है। Also Read - सामान्य जोड़ों का दर्द नहीं बल्कि यह शरीर के बर्नआउट होने का संकेत भी हो सकता है, एक्सपर्ट से जानिए

नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को निचोड़ कर बाहर निकाल देते हैं तिल के बीज, जानिए सर्दियों में तिल खाने के फायदे photo icon3/6

पाचन तंत्र के लिए बेहतर है तिल के बीज - Sesame Seeds For Digestion In Hindi

तिल के बीज मैं फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो डाइजेस्टिव हेल्थ को बेहतर बनाने में काफी मददगार हैं। 3 चम्मच तेल के बीच में रोजाना की जरूरत का 12% फाइबर मिलता है। जो पेट के लिए बहुत ही चमत्कारी साबित हो सकता है। इससे आपकी छोटी और बड़ी आंत बेहतर तरीके से काम करती हैं।

नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को निचोड़ कर बाहर निकाल देते हैं तिल के बीज, जानिए सर्दियों में तिल खाने के फायदे photo icon4/6

हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद है तिल के बीज - Sesame Seeds For Blood Pressure In Hindi

तिल के बीज में मैग्नीशियम काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार है। इसमें कई सारे एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो धमनियों में प्लाक के जमाव को रोकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए तिल के बीज बेहद फायदेमंद है। Also Read - प्रोसेस्ड फूड यानी बाहर का खाना सिर्फ पेट ही नहीं बल्कि दिमाग भी खराब कर रहा है, नई रिसर्च में पता चला

नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को निचोड़ कर बाहर निकाल देते हैं तिल के बीज, जानिए सर्दियों में तिल खाने के फायदे photo icon5/6

हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है तिल के बीज - Sesame Seeds For Bone Health In Hindi

तिल के बीजों में कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैग्नीज और जिंक जैसे खनिज पदार्थ पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जिसके कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। सर्दियों में तिल के बीजों का सेवन करने से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है। 

नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को निचोड़ कर बाहर निकाल देते हैं तिल के बीज, जानिए सर्दियों में तिल खाने के फायदे photo icon6/6

डायबिटीज में फायदेमंद है तिल के बीज - Sesame Seeds For Diabetes In Hindi

पशुओं पर हुए कुछ शोध में पाया गया है कि तिल के बीजों के सेवन से इंसुलिन रेजिस्टेंस कम हो सकता है और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को बढ़ सकता है। ह्यूमन स्टडी में भी तिल के बीजों का सेवन डायबिटीज के मरीजों पर काफी अच्छे प्रभाव दिखा चुके हैं। Also Read - हार्ट पेशेंट के लिए एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है?

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source