Health Benefits Of Rice Milk 1
चावल का दूध एक डेयरी फ्री टाइप दूध होता है जो कि चावल को उबालकर तैयार किया जाता है। इस दूध में किसी भी तरह का एनीमल बाइप्रोडक्ट नहीं होता है। यह दूध का अच्छा विकल्प होने के साथ-साथ बेहद स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। चावल के दूध में कैलोरी और फैट काफी कम होते हैं साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल भी नहीं होता है। इसी के साथ यह कैल्शियम, विटामिन बी, विटामिन ए और आयरन से भी भरपूर होता है इसलिए चावल का दूध सेहत के लिए लाभकारी होता है। जानें, चावल का दूध पीने के फायदे क्या-क्या होते हैं।
