Dry-dates-and-milk
प्रकृति अगर मौसम की मुश्किलें देती हैं तो उससे बचाव के तरीके भी उससे पहले दे देती है। ऐसा ही है ठंड और छुहारे का नाता। सर्दियों में सुबह जल्दीच घर से निकलने वाले या ठंडी रातों में देर से घर आने वालों के लिए सर्दी का प्रतिरक्षा कवर है छुहारा। दूध के साथ इसे पीने से तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। आइए जानते है कि सर्दियों में सेहत के लिए कैसे मददगार होता है छुहारा।