Home Remedies For Treating Pneumonia 1
COVID pneumonia
COVID pneumonia
लहसुन- बुखार या खांसी होने पर प्रत्येक दिन लहसुन की एक कली चबाएं। इससे पहले की आपको निमोनिया होने का खतरा बढ़ जाए अपने आहार में इसे शामिल करें। लहसुन का पेस्ट बनाकर भी आपके अपनी छाती पर लगा सकते हैं। ऐसा रोजाना एक बार करें। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो फेफड़ों और गले से कफ को साफ करता है।
हल्दी- निमोनिया के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन करें। 1 गिलास दूध में 1 चम्मच हल्दी मिलाएं और उसे नियमित रूप से सेवन करें। रोजाना दिन में एक बार जरूर इसे पिएं। हल्दी में करक्युमिन नामक एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-बैक्टीरिया गुण होता है जो न्यूमोनिया के बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है।
अदरक- एक गिलास गर्म पानी में 1-2 इंच अदरक मिलाएं और स्वाद के लिए आप उसमें शहद भी मिला सकते हैं। इसे रोजाना आप 2-3 बार सेवन कर सकते हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होता है जो माइक्रोब्स से लड़ने में मदद करता है।
शहद- 1/4 गिलास पानी में 1 चम्मच शहद मिलाएं और उसका सेवन दिन में कई बार कर सकते हैं। शहद में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होता है जो न्यूमिया के कारण होने वाले कफ और कोल्ड को ठीक करने में मदद करता है।
मेथी का बीज- गर्म पानी में मेथी के बीज को उबालें और फिर उसे छान लें। बाद में उसमें आप शहद भी मिला सकते हैं और ठंडा होने से पहले इसका सेवन करें। इस मिश्रण को आप दिन में 2-3 बार जरूर पिएं। मेथी के बीज में थेराप्यूटिक गुण होता है जो न्यूमोनिया के लक्षणों को कम करता है और सूजन को कम करता है।