Diabetes-women Reasons
क्या आप जानते हैं कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को डायबिटीज़ का खतरा अधिक होता है? तनाव, खराब जीवन शैली और मोटापे जैसे कारणों से महिलाओं में डायबिटीज़ के मामलों लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि बहुत-सी महिलाएं अपने परिवार की सेहत पर अधिक ध्यान देती हैं, और अपनी खुद की सेहत को नज़रअंदाज़ करती हैं। इसके अलावा बहुत से लोग ना तो समय पर अपनी मेडिकल जांच कराते हैं और ना ही डॉक्टर से सलाह-मशविरा करते हैं।
