इन 4 कारणों से irregular-periods को न करें नजरअंदाज

अनियमित पीरियड्स गर्भाशय में ट्यूमर या गांठ के भी संकेत हो सकते हैं।

Written by Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:56 AM IST

1/5

Irregular Period Main Image Hindi

अनियमित या इररेगुलर पीरियड की परेशानी अत्यधिक तनाव, असमय खाने-पीने की आदतों और नींद की कमी के कारण हो सकती है। मैक्स हॉस्पिटल , नयी दिल्ली की सीनियर कंसलटेंट( आब्स्टिट्रिशन एंड गाइनकालजिस्ट) उमा वैद्यनाथन के मुताबिक , इररेगुलर पीरियडस का सबसे खतरनाक परिणाम कैंसर के रूप में देखा जा सकता है। मेनोपॉज के आलावा अनियमित पीरियड्स होने पर तुरंत करें अपने डॉक्टर से संपर्क क्योंकि इस समस्या के ये 4 कारण हो सकते हैं।

2/5

Hypothyroidism Hindi

हाइपोथायरायडिज्म(Hypothyroidism): इररेगुलर पीरियड्स हाइपोथायरायडिज्म का भी एक लक्षण हो सकते हैं। जहां पीरियड्स रेगुलर न होने पर हमारे शरीर में हार्मोनल बदलाव आने लगते हैं। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में भी परिवर्तन होने लगते हैं। अनियमित पीरियड्स के साथ-साथ यदि आपको तनाव या अनिद्रा की भी शिकायत है तो हो सकता है इसकी वजह हाइपोथायरायडिज्म हो। हाइपोथायरायडिज्म के कुछ और लक्षण है अत्यधिक थकान, रूखी-सुखी त्वचा , ठण्ड बर्दास्त न करने की शिकायत और झड़ते हुए बाल।  Also Read - क्या शराब पीने से DNA पर भी असर पड़ता है? डॉक्टर ने दी चेतावनी

3/5

Uterine-cancer Hindi

गर्भाशय में कैंसर- बहुत कम लोग जानते हैं कि इररेगुलर पीरियड्स और असमय खून का बहाव गर्भाशय में कैंसर के संकेत हो सकते हैं। इसीलिए अगर आपके पीरियड समय पर नहीं शुरू हुए या दो पीरियड्स के बीच 35-40 दिन से अधिक समय का अंतर है और पेट में भयंकर दर्द हो तो तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें।

4/5

Fatigue Irregular Peroids Hindi

पीसीओडी (Polycystic Ovarian Disease): महिलाओं में आजकल PCOD यानि Polycystic ओवेरियन डिजीजेस की सम्भावना बहुत देखी जा रही है। यह हार्मोन्स की एक स्थिति है। अगर आपको इररेगुलर पीरियड्स के साथ असामान्य रूप से बालों का विकास, वजन बढ़ने और थकान जैसी समस्याएं महसूस हो रही हैं तो फ़ौरन जांच कराएं। यह PCOD हो सकता है। हार्मोन्स के कुछ टेस्ट के बाद आपका गाइनकालजिस्ट इन समस्याओं का सही कारण का पता लगा सकेगा।  Also Read - ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए? ज्यादा या कम बीपी कब बनता है खतरा

5/5

Delayed Periods Fibroids Hindi

फाइब्रॉइड और गर्भाशय में गांठ - अनियमित पीरियड्स शारीरिक संरचना में कुछ बड़ी गड़बड़ियों जैसे गर्भाशय में ट्यूमर या गांठ के भी संकेत हो सकते हैं। महिलाओं की ये समस्याएं सेक्स और प्रेगनेंसी में अड़चन बन सकती हैं, इसीलिए इसे गम्भीरता से लें और डॉक्टर से बात करें।