गर्मियों में आसानी से हो सकती है फूड पॉयजनिंग, हेल्दी रहने के लिए फॉलों करें ये टिप्स

Garmiyon mein Food Poisoning se bachne ke upay: आंकड़ों के मुताबिक हर साल 60 करोड़ लोग खाने-पीने से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। जिनमें फूड पॉयजनिंग सबसे आम समस्या है। गर्मियों में फूड पॉयजनिंग से बचने के लिए किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : April 17, 2025 1:40 AM IST

1/6

गर्मियों में फूड पॉयजनिंग

Food Poisoning Symptoms And Prevention: टेम्परेचर बढ़ने के साथ ही गर्मियों से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इन दिनों देशभर में मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। बार-बार तापमान में गिरावट और बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, बेमौसम बरसात और आँधी-तूफान जैसी स्थितियां भी गाहे-बगाहे कुछ जगहों पर देखने को मिल रही हैं। ऐसे में बार-बार बदल रहे मौसम में आपकी हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है और आप बीमारियों की चपेट में आसानी से आ सकते हैं। गर्मियों में ना बच्चों से लेकर बड़ों और बुजुर्गों में सबसे अधिक जिस समस्या का रिस्क होता है वह है फूड पॉयजनिंग।

2/6

क्यों होती है फूड पॉयजनिंग?

फूड पॉयजनिंग दूषित खाना और दूषित जल पीने की वजह से होता है। जैसा कि, गर्मी, धूप और प्रदूषण के कारण गर्मियों में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। जब कोई व्यक्ति खराब हो चुके फूड्स का सेवन करता है या प्रदूषित पानी पीता है तो इससे फूड पॉयजनिंग का रिस्क बढ़ सकता है।  Also Read - बदलते मौसम में सूखी खांसी और गले की खराश को कैसे ठीक करें?

3/6

फूड पॉयजनिंग के लक्षण

उल्टी, पेट में दर्द, पेट में ऐंठन महसूस होना, बार-बार दस्त लगना, जी मिचलाना और कमजोरी जैसी समस्याएं फूड पॉयजनिंग के मुख्य लक्षण हैं और इन्हें नजरअंदाज करना आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

4/6

ये हैं गम्भीर लक्षण

फूड पॉयजनिंग होने पर मोशन से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। बार-बार बाथरूम जाने का बाद भी पेट साफ ना होने जैसा महसूस हो सकता है। वहीं, कमजोरी और आंखों के आगे अंधेरा छाने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। Also Read - 40 के बाद जरूरी है ब्रेस्ट कैंसर जांच, जानिए मैमोग्राफी टेस्ट कैसे होता है और कितना खर्च आता है

5/6

फूड पॉयजनिंग से बचाव का उपाय क्या हैं?

गर्मियों में फूड पॉयजनिंग से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा और कुछ सावधानियां बरतनी पड़ेंगी। जैसे आपको हमेशा ताजा बना खाना ही खाएं। खुले में रखा हुआ या बासी खाना ना खाएं। दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स जल्दी खराब होते हैं इसीलिए, उन्हें हमेशा फ्रिज में रखें और अच्छी तरह पकाने के बाद ही उनका सेवन करें। जंक फूड और स्ट्रीट फूड खाने से बचें। अपने हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखें।

6/6

गर्मी में इन बातों का भी रखें ध्यान

स्वस्थ रहने के लिए हमेशा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। धूप और गर्मी के समय घर से बाहर ना निकलेँ। धूप में निकलते समय छाते, स्कार्फ और टोपी का इस्तेमाल करें। खुले, हवादार और कॉटन के कपड़े पहनें। हल्का और सुपाच्य खाना खाएं। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - छाती में गैस चढ़ने पर क्या करें? जाने 5 उपाय, जिनसे तुरंत मिलेगा आराम